जमुई : सुपर एक्सप्रेस से महिला पॉकेटमार गिरफ्तार, लम्बा है गिरोह - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

A venture of Aryavarta Media

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, 2 December 2019

जमुई : सुपर एक्सप्रेस से महिला पॉकेटमार गिरफ्तार, लम्बा है गिरोह



(बरहट/जमुई) :- दानापुर मंडल के झाझा से जमुई रेलवे स्टेशन के बीच टाटा दानापुर सुपर एक्स्प्रेस ट्रेन में एक महिला पोकेट मार को रेल यात्रियों ने रंगे हाथ पकर जमुई जी आर पी थाना को देर रात्रि हवाले कर दिया।


जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार महिला पोकेट मार का नाम रेखा देवी (पति अजय कुमार रावत) साकिन लगमा, थाना- जमुई निवासी बताया जाता है। इस सम्बन्ध में जमुई जी आर पी पुलिस निरीक्षक राज किशोर प्रसाद ने विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए कहा कि उक्त गिरफ्तार महिला झाझा मे टाटा दानापुर सुपर एक्स्प्रेस ट्रेन में चढ कर चुपचाप नीचे बैठ गयी और ट्रेन में काफी भीड़ होने के कारण गिरफ्तार महिला सबसे पहले रेल महिला यात्री मंगोली वेदपासी पति देवा पासी साकिन  मिहिजाम थाना चितरंजन झारखण्ड का बेग चुरा लिया और उसके बाद उक्त महिला का गला से पीछे से चैन खोलने लगा वैसे ही उक्त महिला ने उसे पीछे से ही पकर लिया। उसके बाद पोकेट मार महिला रेखा देवी ने हाथ छुराकर भागने लगा की उक्त महिला ने शोर मचा दिया जिससे भाग रहे महिला को रेल यात्रियों को पकर लिया तो देखा कि बैग से 200 रुपया की चोरी की गयी है, जिसे सभी रेल यात्रियों ने पकड़कर जमुई जीआरपी के हवाले कर दिया। पुलिस निरीक्षक श्री किशोर प्रसाद ने आगे बताया कि इस रूट मे महिला का कुल आठ गिरोह है जो सब लोग यही काम करते रहता है, लेकिन एक की गिरफ्तारी रेल यात्रियो के द्वारा रंगे हाथ पकड़ा गया है जिसे कानूनी कार्रवाई करते हूए न्यायिक हिरासत में पोकेटमार महिला रेखा देवी को भेज दिया गया। मौके पर जमुई जीआरपी थानाध्यक्ष श्रीकांत रजक और एस आई दीपक कुमार उपस्थित थे।

Post Top Ad