जन अधिकार छात्र परिषद के नए प्रदेश अध्यक्ष बनाये गए ई. विशाल कुमार - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शुक्रवार, 13 दिसंबर 2019

जन अधिकार छात्र परिषद के नए प्रदेश अध्यक्ष बनाये गए ई. विशाल कुमार

पटना [प्रियंका/सुशान्त] :
जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव एजाज अहमद एवं प्रदेश अध्यक्ष रघुपति सिंह ने संयुक्त प्रेस वार्ता कर कहा कि सीएबीबी बिल एवं एनआरसी जैसे मुद्दे को लाकर केंद्र सरकार देश की जनता को गुमराह एवं दिग्भ्रमित कर रही है। उन्होंने कहा कि रोजगार खत्म है, पलायन जारी है। इन सवालों को लेकर ना तो सदन में चर्चा होती है और ना ही बिल लाया जाता है। सिर्फ नौजवानों के बीच जाति, धर्म, क्षेत्र, भाषा को लेकर उन्हें मूल मुद्दों से भटका दिया गया है। 
नेताओं ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव द्वारा देश की जनता को केंद्र की दमनकारी सरकार से अनवरत आगाह किया जाता रहा है। पार्टी किसी भी सूरत में नफरतवादी सोच वाली सरकार के मंसूबों को सफल नहीं होने देगी। नेताओं ने कहा कि पप्पू यादव एवं पार्टी अपने चरणबद्ध आंदोलन से उन्मादी ताकतों से देश की रक्षा करेगी।
पार्टी द्वारा आगामी 16 दिसंबर को राष्ट्रीय एकता अखंडता दिवस के रूप में संविधान बचाव को लेकर एक दिवसीय राज्यव्यापी महा धरना दिया जाएगा. दिनांक 24 दिसंबर को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव जी के 52वें जन्मदिन को बेटी बचाओ दिवस के रूप में मनाया जाएगा.
6 जनवरी 2020 को संविधान बचाओ एनआरसीसी सीएबी तथा बेटी बचाओ के सवाल को लेकर राज्यपाल महोदय के समक्ष एक दिवसीय उपवास कार्यक्रम होगा.  दिनांक 26 जनवरी 2020 गणतंत्र दिवस को आर्थिक स्वतंत्रता के लिए जान क्रांति यात्रा का शुभारंभ होगा जो पूरे बिहार के जिलों में जाएगा जन क्रांति यात्रा का शुभारंभ वैशाली से होगा.
संवाददाता सम्मेलन में मौजूद पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव छात्र के राष्ट्रीय प्रभारी राजेश रंजन पप्पू ने बिहार प्रदेश जन अधिकार छात्र परिषद का पुनर्गठन किया. ई. विशाल कुमार को छात्र परिषद का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया। 
मोहम्मद आजाद, दीपक झा, रोशन कुमार, सुजीत कुमार यादव एवं राहुल रुद्र को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई. मनदीप कुमार गुप्ता को प्रदेश प्रधान महासचिव मनोनीत किया गया. इसके अलावा श्री मनीष कुमार, आलोक सिन्हा, राजकुमार उर्फ सूरज चौरसिया, प्रभात कुमार पासवान एवं अरविंद यादव को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया. संवाददाता सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रेम एवं अन्य नेता मौजूद थे.

Responsive Advertisement