खैरा : व्यावसायिक आरओ मशीन का BJP नेता बिकास सिंह ने किया उद्घाटन - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शुक्रवार, 6 दिसंबर 2019

खैरा : व्यावसायिक आरओ मशीन का BJP नेता बिकास सिंह ने किया उद्घाटन


【gidhaur.com /न्यूज़ नेटवर्क】:-

खैरा प्रखंड अंतर्गत कहरडीह ग्राम में निर्मल जल नाम से  ग्रामीणों के बीच उचित मूल्य पर शुद्ध पेयजल की व्यवस्था हेतु आरओ की व्यावसायिक रूप से मशीन लगाई गई, जिसका उद्घाटन भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व पूर्व जिला पार्षद बिकास प्रसाद सिंह, दाबिल पंचायत राज के मुखिया मुरारी सिंह, पंचायत समिति सदस्य पवन साव, पैक्स अध्यक्ष अर्जुन प्रसाद सिंह एवं आरएसएस सक्षम के जिला संयोजक धनंजय कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर विधिवत रूप से किया गया।


उपस्थित ग्रामीणों को श्री सिंह ने बताया कि डॉक्टरों के मुताबिक भी 90 प्रतिशत बीमारी का जड़ दूषित पानी मे होता है, अगर स्वच्छ पानी पिया जाय तो उन 90 प्रतिशत बीमारी से बचा जा सकता है। श्री बिकास ने आगे कहा कि सरकार ने भी ग्रामीण इलाके में शुद्ध पेय जल के लिए युद्ध स्तर पर कार्य कर रही है, जिससे अधिक से अधिक लोगो को स्वच्छ पानी की व्यवस्था किया जा सके और ऐसे समय मे निजी क्षेत्र में  निर्मल जल उद्योग के प्रोपराइटर अमरजीत कुमार द्वारा स्थापित कर आसपास के पांच पंचायतों में उचित मूल्य पर आम जनो को शुद्ध पानी घर-घर तक पहुचना सेवा के साथ साथ दर्जनों युवाओ के लिए रोजगार की व्यवस्था उपलब्ध कराना  बेहद सराहनीय कार्य है ।


  उक्त उद्घाटन कार्यक्रम में इनके अलावे शिवनारायण सिंह, पप्पू सिंह, कुंदन कुमार, सुरेंद्र सिंह सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।

Responsive Advertisement