गिद्धौर पुलिस ने बालू माफियाओं को खदेड़ा - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

मंगलवार, 31 दिसंबर 2019

गिद्धौर पुलिस ने बालू माफियाओं को खदेड़ा



【न्यूज़ डेस्क | अभिषेक कुमार झा】 :-

चालान के आड़ में रेत का काला खेल इन दिनों गिद्धौर- खैरा थाना सीमा पर के बालू घाट पर काफी फल-फूल रहा है। ये अवैध धंधा गिद्धौर पुलिस के लिए चुनौती बन गया है। इस चुनौती से निबटने के लिए गिद्धौर पुलिस इन दिनों एक्टिव एक्शन में नजर आ रही है।


मंगलवार को गिद्धौर थाना क्षेत्र के 2 बालू घाटों से अवैध खनन करने वाले माफियाओं को गिद्धौर पुलिस ने खदेड़ा। अ. नि. विपिन कुमार राय के नेतृत्व में बालू घाट पर पहुंचे सेफ जवान को देख वहां अवैध खनन करने वाले फरार हो गए।
हालांकि गिद्धौर पुलिस द्वारा समय-समय पर अवैध बालू लदे ट्रेक्टर को पकड़ने में सख्ती दिखाई जाती है, गस्ती की जाती है बावजूद इसके रेत के इस धंधे पर विराम लगता नहीं दिख रहा।

Responsive Advertisement