गिद्धौर में राजस्व कैम्प का हुआ आयोजन - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

मंगलवार, 24 दिसंबर 2019

गिद्धौर में राजस्व कैम्प का हुआ आयोजन


【न्यूज़ डेस्क | अभिषेक कुमार झा】 :-

राजस्व भूमि सुधार विभाग के निर्देश के आलोक में गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय के प्रांगण में मंगलवार को राजस्व शिविर का आयोजन किया गया। राजस्व शिविर की मॉनिटरिंग रेवेन्यू ऑफिसर (आरओ) सुश्री प्रीति कुमारी ने की।


 उन्होंने बताया कि विभागीय आदेश पर अब से प्रत्येक मंगलवार, बुधवार और गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय के प्रांगण में राजस्व शिविर का आयोजन किया जाएगा।
मंगलवार को प्रखण्ड कार्यालय परिसर में आयोजित इस शिविर में ऑनलाइन दाखिल खारिज, जमाबंदी, त्रुटि करण समेत विभिन्न विषयों पर आवेदन प्राप्त किया गया।

आरओ सुश्री प्रीति कुमारी ने बताया कि आयोजित शिविर में ऑनलाइन दाखिल खारिज, ऑनलाइन भू लगान भुगतान तथा जमाबंदी अभिलेखों के डिजिटाइजेशन के संबंध में आम रैयतों से प्राप्त आपत्तियों का निष्पादन किया जाएगा।


मौके पर प्रखण्ड प्रमुख शम्भू केशरी, राजस्व कर्मचारी पंकज कुमार, राधेश्याम पाण्डेय सहित अन्य प्रखण्ड कर्मी मौजूद थे।

Responsive Advertisement