अलीगंज : रेप के चारों दरिंदे ढेर होने पर लोगों ने पुलिस कार्रवाई को सराहा - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शुक्रवार, 6 दिसंबर 2019

अलीगंज : रेप के चारों दरिंदे ढेर होने पर लोगों ने पुलिस कार्रवाई को सराहा


अलीगंज (चन्द्रशेखर सिंह) :-. हैदराबाद में वेटनरी डॉक्टर के साथ गैंग रेप मामले के चारों आरोपियों को पुलिस ने एनकाउन्टर में मार गिराया। तेलंगाना पुलिस की इस कारवाई की पहल की सराहना करते हुए युवा शक्ति के प्रान्तीय नेता शशिशेखर सिंह 'मुन्ना' ने  कहा कि गलत काम की  ऐसी ही सजा तुरंत मिलना चाहिए । किसान धर्मेन्द्र कुशवाहा ने बताया कि  रेपिस्ट को यही सजा पुरे देश में मिले ताकि आगे ऐसी घटना की दुबारा पुनरावृत्ति न हो । महिला नेेत्री शीलू देवी ने कहा कि ऐसे दरिंदे को ऐसीी ही सजा मिलनी चाहिए।


लोजपा प्रखंड अध्यक्ष बखोरी पासवान ने कहा कि ऐसे कुकृत्य करने वाले को बीच चौराहे पर सजा मिले ताकि लोग गलत काम के परिणाम को देख सके। कई लोगों ने बताया कि पुलिस का यह काफी कार्य सराहनीय है। बता दें कि 27-28 नवम्बर की रात को हैदराबाद में महिला वेटनरी डाक्टर के साथ गैंग रेप के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी।

Post Top Ad -