कोलहाना पैक्स से अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुई नीलू - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

गुरुवार, 12 दिसंबर 2019

कोलहाना पैक्स से अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुई नीलू

अलीगंज (चन्द्रशेखर सिंह) :-

अलीगंज प्रखंड के कोलहाना पैक्स अध्यक्ष पद पर नीलू कुमारी निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं। प्रखंड के दो पंचायत कोलहाना पैक्स और अलीगंज पैक्स में अध्यक्ष पद के साथ-साथ सभी कार्य कारिणी सदस्यों भी निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं। दोनों पैक्स मे अध्यक्ष पद और सदस्यो में किसी के द्वारा विरोध में नामांकन का पर्चा दाखिल नही किया गया और दोनों पैक्स में सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद बुधवार को प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी मो. शमशीर मलिक के द्वारा कोलहाना पैक्स अध्यक्ष नीलू देवी को निर्विरोध पैक्स अध्यक्ष पद निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र प्रखंड कार्यालय में दी गई। 
बता दे कि कोलहाना पंचायत से पैक्स अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुई नीलू कुमारी, पूर्व पैक्स अध्यक्ष पप्पू सिंह की धर्मपत्नी हैं। निर्विरोध निर्वाचित होने पर पैक्स अध्यक्ष नीलू ने सभी पंचायतों वासियों अपने निर्विरोध निर्वाचन करने आभार प्रकट करते हुए कहा कि लोगों ने जो उम्मीद और विश्वास के साथ मुझे निर्विरोध पैक्स अध्यक्ष बनाये हैं उस पर हर संभव खरा उतरने का प्रयास करूंगी तथा किसानों को जो हक व अधिकार होगा उनके तक पहुंचाने का काम विश्वास के साथ करूंगी। उन्होंने कहा कि इस निर्वाचन के पूर्व मेरे पति ने अध्यक्ष बनकर पुरे पंचायत के किसानों को जो हक व अधिकार था उनके तक पहुंचाने का काम किया। आज उन्ही का प्रतिफल है कि पैक्स अध्यक्ष के साथ-साथ सभी सदस्यों का भी लोगों ने निर्विरोध निर्वाचित करने का काम किया पंचायत के मतदाताओं ने किया है। उन्होंने कहा कि किसानों के अधिकार व हक के लिए अधिकारियों तक आवाज बुलंदी साथ करेंगी। मौके पर पूर्व पैक्स अध्यक्ष पप्पू सिंह, संजीव सिंह, अविनाश सिंह, झुलन सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे ।

Post Top Ad -