अलीगंज : प्रखंड स्तरीय संसाधन समूह का एक दिवसीय बैठक आयोजित - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

गुरुवार, 12 दिसंबर 2019

अलीगंज : प्रखंड स्तरीय संसाधन समूह का एक दिवसीय बैठक आयोजित

[अलीगंज | चंद्रशेखर सिंह] :-

प्रखंड के बाल विकास परियोजना कार्यालय में प्रखंड  स्तरीय संसाधन समूह की बैठक बाल विकास परियोजना पदाधिकारी कुमारी बिन्दु की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई। बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सभी समूह के सदस्यों कमजोर नवजात शिशु का देख-रेख कर उन्हे कुपोषण से बचाने में सहयोग करें, और कितने कमजोर बच्चे हम से छुट रहे हैं।
समूहों के सभी कर्मचारियों घर -घर जाकर लोगों से आमजनों को कुपोषण भगाने के बारें में सही जानकारी देने के बाद ही समाज से उस कोढ को भगाया जा सकता है। उन्होंने  बताया कि नवजात शिशु के परिजनों जानकारी के अभाव होने के कारण नवजात शिशु कुपोषण का शिकार हो जाते हैं। महिलाओं को खान पान पर बच्चे के जन्म के पहले से ही विशेष नजर रखने के की जरूरत है। बैठक में सभी समूह के सदस्यों कुपोषण संबंधित विस्तृत जानकारियां दी गयी। मौके पर आँगनबाड़ी महिला सुपरवाजर सुजाता कुमारी, विमला कुमारी, अनामिका, मो अजरूदीन, ए एन एम रंजू कुमारी, अनिता कुमारी सहित समुह के सदस्य मौजूद थे।

Responsive Advertisement