बरहट : तीन पैक्सों में अध्यक्ष और प्रबंधन समिति के लिए मतदान सम्पन्न - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

बुधवार, 11 दिसंबर 2019

बरहट : तीन पैक्सों में अध्यक्ष और प्रबंधन समिति के लिए मतदान सम्पन्न


बरहट/जमुई (न्यूज़ डेस्क) :-

प्रखंड क्षेत्र के तीन पैक्सों में  अध्यक्ष और प्रबंधन समिति के लिए मतदान बुधवार को शांतिपूर्ण संपन्न हो गया।प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ अजेश कुमार ने बताया कि पांच पैक्सों में से दो पैक्सों मलयपुर और बरियारपुर में निर्विरोध होने से तीन पैक्स नुमंर में कुल मतों 2333 में 1519,कटौना में 1304 में 862,लखैय 1240 में 830 मत का चुनाव करवाया गया।

मतदान को लेकर कुल आठ मतदान केंद्र बनाया गया था और सभी मतदान केंद्र पर पर्याप्त संख्या में पीठासीन पदाधिकारी,मतदान पदाधिकारी,महिला और पुरूष पुलिस कर्मी,और पुलिस पदाधिकारी की तैनाती की गई थी।

इसके अलावा प्रत्येक मतदान केंद्र पर मतपत्र पहुंचाने और मत पत्र तथा मतपेटी को व्रजगृह में पहुंचाने के लिए गश्ती सह संग्रहण दंडाधिकारी को प्रतिनियुक्ति किया गया था।मतदान के पश्चात सभी मतपेटी को सही सलामत बरहट स्थित बीआरसी भवन के व्रजगृह में जमा करा दिया।

Post Top Ad -