अलीगंज : BJP कार्यकर्ताओं ने नागरिकता संशोधन विधेयक के समर्थन में जनसम्पर्क अभियान चलाया - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

रविवार, 22 दिसंबर 2019

अलीगंज : BJP कार्यकर्ताओं ने नागरिकता संशोधन विधेयक के समर्थन में जनसम्पर्क अभियान चलाया



अलीगंज (चन्द्रशेखर आज़ाद) :-

अलीगंज प्रखंड क्षेत्र के आधा दर्जन गांव में भाजपा कार्यकर्त्ताओ ने नागरिकता संशोधन विधेयक के समर्थन में लोगों से जन संपर्क अभियान चलाया।


जन संपर्क अभियान का नेतृत्व कर रहे भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री सोनेलाल पासवान ने कहा कि विपक्ष दलों के द्वारा नागरिकता बिल के बारे में आमजनों को गुमराह कर भ्रम फैलाने का काम किया जा रहा है। कुछ लोगों के द्वारा गांव में आमजनों के बीच भ्रम पैदा कर रहा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष दलों के द्वारा बिहार बंद के दौरान छति पहुंचाई गयी है,जो काफी निन्दनीय है। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि नागरिकता संशोधन विधेयक से किसी को नुकसान नहीं है, सिर्फ विरोधी दल लोगों के बीच भ्रम पैदा कर गुमराह कर रहा है।एनआरसी व सीएए से देश में घुस पैठियों की खैर नही है। इसलिए कुछ असमाजिक तत्वों और विरोधी दल शोर देश में आपसी विद्वेष फैलाने का काम किया है।पूर्व अध्यक्ष विनय पाण्डेय ने कहा कि नागरिकता संशोधन विधेयक के बारें में  लोगों को विरोधी दलों के द्वारा अफवाह फैलाया जा रहा है। लोगों को उसके भ्रम में नहीं आने की सलाह दी। मौके पर संजय यादव,  रंजीत कुमार जोशी, मकेश्वर रजक, गिरीश तांती, अलीगंज मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर सिंह के अलावे बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्त्ता के अलावे बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे ।

Responsive Advertisement