पांच मेहरिया' के जरिये अभिनेता किशन राय तोड़ेंगे कपिल शर्मा का रिकॉर्ड - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

बुधवार, 18 दिसंबर 2019

पांच मेहरिया' के जरिये अभिनेता किशन राय तोड़ेंगे कपिल शर्मा का रिकॉर्ड


मनोरंजन | अनूप नारायण :
किसी भी फ़िल्म इंडस्ट्री में अब तक पांच बीवियों वाले कॉन्सेप्ट पर शायद ही कोई फ़िल्म बनी हो, लेकिन अब ऐसी एक फ़िल्म जल्द ही आने वाली है। इस फ़िल्म का नाम 'पांच मेहरिया' है और इसमें भोजपुरी अभिनेता किशन राय लीड रोल में नज़र आने वाले हैं। इस फ़िल्म के जरिये वे कॉमेडी किंग कपिल शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ते नज़र आएंगे। क्योंकि कपिल शर्मा ने इससे पहले अपनी फिल्म में 4 शादियां कर चुके हैं। लेकिन किशन राय उनसे एक कदम आगे बढ़कर 'पांच मेहरिया' करने वाले हैं।

निर्माता अनिल काबरा की कंपनी इंडिया ई कॉमर्स के बैनर तले बनने वाली भोजपुरी फिल्म 'पांच मेहरिया' को धीरज कुमार ठाकुर निर्देशत कर रहे हैं। आपको बता दें कि फ़िल्म पांच मेहरिया में किशन राय के मेहरिया  संचिता बनर्जी, प्रियंका पंडित,निशा दुबे,कनक पांडेय,प्राची सिंह होंगी। वहीं फ़िल्म में यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे भी नज़र आएंगी। इसके अलावा अवधेश मिश्रा,अयाज खान, देव सिंह, के के गोस्वामी, प्रकाश जैश, समर्थ चतुर्वेदी, बृजेश त्रिपाठी, दिव्या शर्मा, धनंजय चौधरी,सोनू पांडेय,सुधाकर मिश्रा, सुनीता सिंह, जे पी सिंह,जय तिलक और सिवेश तिवारी भी फ़िल्म की मुख्य भूमिका में होंगे। फ़िल्म के पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं।

फ़िल्म को लेकर निर्देशक धीरज ठाकुर ने बताया कि 'पांच मेहरिया' एक अनोखा कॉन्सेप्ट है। इस कॉन्सपेट पर फ़िल्म बनाने की तैयारी काफी दिन से चल रही थी। अब हम फ़िल्म के लिए तैयार हैं और इसके लिए निर्माता अनिल काबरा का आभार व्यक्त करना चाहते हैं, जिनकी वजह से 'पांच मेहरिया' बन रही है। उन्होंने कहा कि अनिल काबरा आज इंडस्ट्री में ऐसे निर्माता के रूप में जाने जाते हैं, जो सिर्फ कंटेंट बेस्ड फ़िल्म बनाते हैं और वह फ़िल्म बड़ी बन जाती है। चाहे कास्ट कोई भी हो, उन्हें पता है फ़िल्म दर्शकों तक कैसे पहुंचनी है। इसलिए वे अपनी फिल्मों का प्रमोशन भी अलग लेवल पर करते हैं। इस फिल्म का बजट लगभा 2  करोड़ की है !

धीरज ने बताया कि फ़िल्म की कहानी ए बी मोहन ने लिखी है। फ़िल्म के सह निर्माता गोपाल सिंह हैं। गीत अरविंद तिवारी का है। संगीत मधुकर आंनद का है। डीओपी खुशदीप सिंह, एक्शन श्रवण कुमार और कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी, रिक्की गुप्ता व संजय कोर्वे हैं। फिल्म की शूटिंग इनदिनों मुंबई में चल रही है।

Post Top Ad - LHMU Hair Treatment