बरहट : अशोक हत्याकांड में संलिप्त आरोपी गिरफ्तार - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

गुरुवार, 12 दिसंबर 2019

बरहट : अशोक हत्याकांड में संलिप्त आरोपी गिरफ्तार

बरहट : मलयपुर थाना पुलिस ने अशोक यादव हत्याकांड के नामजद अभियुक्त राजू यादव को देवाचक हॉल्ट से गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त को पुलिस अपने साथ मलयपुर थाना ले आई है। इसके पहले पुलिस इसी कांड में नामजद फूकन उर्फ अजीत यादव, सकलदेव यादव, बलराम यादव को भी गिरफ्तार किया था। बताया जाता है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अशोक यादव हत्याकांड का नामजद राजू यादव देवाचक आया हुआ है और देवाचक हाल्ट के पास भागने की तैयारी कर रहा है। जानकारी मिलते ही मलयपुर पुलिस जाल बिछाकर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। बता दे कि चलें कि बीते 9 नवंबर को अशोक यादव की हत्या उस वक्त कर दी गई थी जब वह सुबह शौच के लिए घर से बाहर निकला था। पूर्व से घात लगाए अभियुक्तों ने उसे गोली से छलनी कर दिया था। मृतक के भाई ने इस मामले को लेकर बरियारपुर पंचायत के मृतक मुखिया मकेश्वर यादव के भाई बलराम यादव, फूकन यादव उर्फ अजीत यादव, सकलदेव यादव, मनी राय, सहदेव यादव, राजू यादव एवं उपेंद्र यादव को नामजद अभियुक्त बनाया था। घटना के बाद से ही सभी अभियुक्त फरार बताए गए थे।
इस संबंध में मलयपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया की गुप्त सूचना के आधार पर जमुई एसपी एनामुल हक मेगनु के निर्देश पर किया गया हैं, गिरफ्तार अभियुक्त से पुलिस पूछताछ कर रही है। शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी अभियान चला रखी है। इस छापेमारी अभियान में थाना अध्यक्ष के साथ मलयपुर थाना के एसआई विजय कुमार मांझी व जवान शामिल थे।

Post Top Ad -