अलीगंज : मतगणना संपन्न! इस्लामनगर से श्री लाल, कैयार से नंदकिशोर, अवगीला से निर्मला बनीं पैक्स अध्यक्ष - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

मंगलवार, 10 दिसंबर 2019

अलीगंज : मतगणना संपन्न! इस्लामनगर से श्री लाल, कैयार से नंदकिशोर, अवगीला से निर्मला बनीं पैक्स अध्यक्ष

अलीगंज [चंद्रशेखर सिंह] : 
प्रखंड के 9 पैक्स के लिए हुए चुनाव के बाद किसान भवन में मंगलवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पैक्स अध्यक्ष व कार्यकारिणी सदस्यो की मतगणना प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी मो. शमशीर मलिक की देख-रेख में सम्पन्न हुआ। जिसमें इस्लामनगर से श्री लाल प्रसाद ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रहे हेमंत प्रसाद को 114 मतों पराजित किया। अवगीला से निर्मला देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रूवाना खातुन को 85 मतों पराजित किया। दरखा से संतोष सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रानी देवी को 42 मतों से हराया। जबकि आढा से नरेश पासवान ने अपने प्रतिद्वंद्वी ज्ञानेश्वर यादव को 43 मतों से पराजित किया। कैथा से शंभु कुमार ने रवीन्द्र सिंह को 7 मतों से हराया। सहोडा से वीरेन्द्र महतो ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कृष्ण मुरारी को 12 मतों से पराजित किया।
वहीं कोदवरिया से बालक यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भीम यादव को 36 मतों से पराजित किया। कैयार से नंदकिशोर सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राहुल कुमार को 30 मतों से पराजित किया। दीननगर से फिरोज खान ने जैनूल खा को 63 मतों से पराजित कर जीत दर्ज किया।
मतगणना के बाद सभी निर्वाचित पैक्स अध्यक्षों को प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी मो शमशीर मलिक ने बताया के द्वारा निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र दिया गया। मतगणना के मद्देनजर प्रखंड कार्यालय के चारों जिला प्रशासन द्वारा बड़ी संख्या में सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस जवानों की तैनाती की गयी थी। शान्तिपूर्ण माहौल में पैक्स अध्यक्षों व कार्यकारिणी सदस्य  पड़ के लिए हुए चुनाव का मतगणना संपन्न हो गया।

Post Top Ad -