तेजस्वी ने आसमान में मनाया जन्मदिन, 'आप' ने पूछा - चार्टर्ड प्लेन, किसकी देन ? - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

सोमवार, 11 नवंबर 2019

तेजस्वी ने आसमान में मनाया जन्मदिन, 'आप' ने पूछा - चार्टर्ड प्लेन, किसकी देन ?



11 NOV 2019

पटना : बिहार विधानसभा के प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने अपना तीसवां वर्षगांठ आसमान में केक काटकर मनाया।



दरअसल सोशल मीडिया पर तेजस्वी यादव की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में वे एक चार्टर्ड प्लेन में बैठ कर केक काटते हुए नजर आ रहे हैं। अलग-अलग तस्वीरों में चार्टर्ड प्लेन में तेजस्वी के साथ सिद्धांत सुमन, विधायक भोला यादव, संजय यादव एवं मणि यादव भी नजर आ रहे हैं।


विगत 9 नवंबर को तेजस्वी ने अपने जीवन का तीसवां साल पूरा किया। इस खास समय में केक काटते हुए तेजस्वी की तस्वीरें वायरल होने से लोग यह अंदाजा लगा रहे हैं कि चार्टर्ड प्लेन में अपने साथियों-सहयोगियों के साथ केक काटते हुए तेजस्वी की ये तस्वीरें इसी साल 9 नवंबर की हैं। हालांकि किसी भी प्रामाणिक सूत्रों से अब तक इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है कि ये तस्वीरें इसी साल 9 नवंबर की हैं अथवा पूर्व की हैं, किंतु सत्तारूढ़ पार्टी जनता दल यूनाइटेड के द्वारा तेजस्वी की तस्वीरें के वायरल होने के बाद काफी आलोचना की गई है।


आम आदमी पार्टी की नेत्री उमा दफ्तुआर ने इन तस्वीरों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे कॉरपोरेट संस्कृति का प्रभाव बताया है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक पार्टियों के बीच कॉरपोरेट संस्कृति का सबसे अधिक प्रभाव भाजपा पर है। अब राजद पर भी इसका प्रत्यक्ष प्रभाव दिखने लगा है।

Post Top Ad -