सिमुलतला : राधा मेमोरियल अकैडमी में साम्प्रदायिक सौहार्द के थीम पर प्रतियोगिता आयोजित - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

सोमवार, 25 नवंबर 2019

सिमुलतला : राधा मेमोरियल अकैडमी में साम्प्रदायिक सौहार्द के थीम पर प्रतियोगिता आयोजित



सिमुलतला (गणेश कुमार सिंह) :-

- क्षेत्र के नामी शिक्षण संस्थान राधा मेमोरियल अकैडमी में सोमवार को एस एस बी के 16 बटालियन बी के तत्वाधान में साम्प्रदायिक थीम पर केंद्रित वाद विवाद एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।


उक्त प्रतियोगिता में कक्षा 5 से कक्षा 8 के छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया। एवं अपनी शिक्षा की निपुणता एवं कौशलता की जलवा बिखेरा। साम्प्रदायिक सौहार्द प्रतियोगिता में कक्षा 8 के 5 विद्यार्थियों के दो ग्रुप बनाया गया था, जिस डेबिट में नीलेश की ग्रुप को विजेता घोषित किया गया।


वहीं निबंध लेखन प्रतियोगिता में क्रमश प्रियांश कुमार प्रथम, सोनम कुमारी द्वितिय एवं सुजल कुमार सिंह तृतीय स्थान प्राप्त कर शिक्षक एवं एसएसबी जवानों के दिल जीत लिए। इस संदर्भ में असिस्टेण्ट कमांडेंट हेम चंद्र सिंह ने बताया कि ऐसे प्रतियोगिता बच्चों के बीच करवाने से बच्चों की प्रतिभा में निखार आता है।


 इस मौके पर एसएसबी के पुरुषोत्तम कुमार सिंह, मुकेश कुमार,शशिभूषण राय, अजित पोखन, नैनी कुमार बसु के साथ विद्यालय सचिव माया सिंह, प्राचार्य कुमार राहुल सिन्हा, शिक्षक संदीप कुमार सिंह सहित अन्य शिक्षक मौजूद थे।

Responsive Advertisement