अलीगंज : अनाज नही मिलने पर ग्रामीण आक्रोशित, प्रखंड आपूर्ति कार्यालय का घेराव - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

सोमवार, 25 नवंबर 2019

अलीगंज : अनाज नही मिलने पर ग्रामीण आक्रोशित, प्रखंड आपूर्ति कार्यालय का घेराव



अलीगंज (चंद्रशेखर सिंह) :-


प्रखंड के दरखा पंचायत के बालडा गांव के डीलर रामाधीन पासवान के द्वारा दो महीने से अनाज लाभुको को नही देकर कालाबाजारी कर दिये जाने पर आक्रोशित होकर प्रखंड आपूर्ति से लेकर बीडीओ तथा अनुमंडल पदाधिकारी तक शिकायत लिखित किये जाने के बावजूद भी ग्रामीणों को डीलर द्वारा अनाज नही दिया गया।


सोमवार को बालडा गांव के सैकड़ों उपभोक्ताओं ने प्रखंड आपूर्ति कार्यालय पहुंचकर प्रभारी आपूर्ति पदाधिकारी मनोज कुमार का घेराव किया। ग्रामीण शंभूनाथ यादव,रघु तांती,रामदयाल यादव, रामगुलाम यादव, नवीन कुमार, अर्जुन राम, सुबोध राम,किशोरी राम ,जानकी देवी, मनोज कुमार,शंकुपतला देवी, कविता देवी, रामवतिया देवी, लीलाश्री देवी,सविता देवी,कारी देवी सहित बड़ी संख्या में राशन कार्डधारियों ने बताया किया डीलर रामाधीन पासवान के द्वारा दो महीने से अनाज नही दिया गया है और अनाज को आपूर्ति पदाधिकारी मनोज कुमार व डीलर की मिलीभगत से कालाबाजारी कर दिया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि डीलर द्वारा अनाज नहीं देने की शिकायत प्रभारी आपूर्ति पदाधिकारी एव प्रखंड विकास पदाधिकारी से भी किया गया था, जिस पर प्रभारी  एम ओ मनोज कुमार के द्वारा डीलर रामाधीन पासवान का दुकान जांच किया गया। जिसमें नवम्बर का अनाज उठाव के बाद न तो उपभोक्ताओं को दिया और न ही गोदाम में अनाज था। फिर भी डीलर रामाधीन पासवान के द्वारा वितरण नही करवाया गया।तब ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर प्रखंड आपूर्ति कार्यालय को घेराव किया।


पंचायत समिति सदस्य विजय यादव ने बताया कि डीलर के द्वारा उपभोक्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है और किराशन देने पर कार्ड में अनाज भी चढा दिया जाता है। इसकी शिकायत अनुमंडल पदाधिकारी जमुई से भी किया गया है। उन्होंने बताया कि डीलर के खिलाफ आवाज उठाने पर एससी-एसटी एक्ट के तहत केश में फंसा देने की धमकी दिया जाता है। घेराव करने आये ग्रामीणों ने बताया कि शिकायत के बाद भी डीलर द्वारा अनाज नही दिया गया है। ग्रामीणों डीलर रामाधीन पासवान के दुकान से नाम काटकर दुसरे डीलर के यहां राशन-किरासन दिलाने की मांग किया  है। प्रभारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि डीलर का दुकान जांच किया गया जिसमें नवम्बर महीने का अनाज उठाव कर उपभोक्ताओं को नही दिया गया है और गोदाम में भी उपलब्ध नही था। डीलर पर कारवाई के लिए अनुमंडल पदाधिकारी जमुई को लिखा गया है। ग्रामीणों ने बताया कि  डीलर द्वारा  अनाज नही देने की शिकायत व लाभुको के नाम दुसरे डीलर के दुकान हस्तान्तरित करने की मांग जिलाधिकारी से किया है।

Post Top Ad - LHMU Hair Treatment