सोनो : समारोह के रूप में मनाया गया संविधान दिवस - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

मंगलवार, 26 नवंबर 2019

सोनो : समारोह के रूप में मनाया गया संविधान दिवस



सोनो (न्यूज़ डेस्क) :-

मंगलवार को संविधान दिवस उ०म०वि० दहियारी मोदी टोला मे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। लोगों ने डॉ. भीम राव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प माला अर्पित करते हुए नमन किया।   प्रखंड के कई विद्यालयों में संविधान दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया।

 26 जनवरी 1950 को भारत की संविधान लागू होने से पूर्व 26नबंवर 1949 को इसे अपनाया गया है।संविधान सभा में दो साल ग्यारह माह अठारह दिन तैयार करने में लगा ।  जबाहर लाल नेहरू, डॉ. भीम राव अम्बेडकर, डॉ. राजेंद्र प्रसाद, सरदार वल्लभ भाई पटेल, मौलाना अबुल कलाम आजाद संविधान निर्माण के लिए प्रमुख सदस्य थे। प्रखंड के राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष रियासत हसन, जदयू नेता संजय मंडल के नेतृत्व में ढोढ़री मे ,ढोकली गांव, हड़वा पहड़ी मे एवं इसके,आलावे कई जगहों पर संविधान दिवस मनाया गया है।

Input- (मदन शर्मा,सोनो)

Post Top Ad -