सोनो : तेजस्वी के जन्मदिन पर राजद कार्यक्रताओं ने काटा केक, पौधरोपण भी किया गया - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

रविवार, 10 नवंबर 2019

सोनो : तेजस्वी के जन्मदिन पर राजद कार्यक्रताओं ने काटा केक, पौधरोपण भी किया गया

सोनो : शनिवार को  राजद कार्यक्रताओं  ने युवा नेता सह विधायक पुत्र भाई विजय शंकर यादव के नेतृत्व में केक काटकर और पौधरोपण कर प्रतिपक्ष नेता तेजस्वी यादव का जन्मदिन मनाया। कार्यक्रताओं ने प्रतिपक्ष नेता तेजस्वी यादव के खुशहाली एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की ईश्वर से प्रार्थना की। युवा नेता विजय शंकर यादव ने कहा है कि प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व राजद की जनाधर बढ़ रही है। तेजस्वी यादव के जीवन में काफी उतार चढ़ाव आया है फिर भी धबराने की जरूरत नहीं है ।
तेजस्वी यादव के साथ दलित शोषित, पीड़ित, गरीब लोगों का जनाधार है। बिहार की जनता उनके साथ है। आने वाले समय में बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे। इस अवसर पर  रामचरित मंडल, सीताराम यादव, जानकी यादव, धरम यादव, अशोक यादव, देवी यादव, सुकदेव यादव, सरपंच मीठु यादव, नंदन यादव, देवसागर बौद्ध, दशरथ दास, पूर्व मुखिया नकुल यादव, सुभाष चन्द्र बर्मा, सीताराम मालाकार, पोषण यादव, महेंद्र यादव, असलम अंसारी सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।
[इनपुट : मदन शर्मा]

Post Top Ad -