रतनपुर-चौरा मुख्य मार्ग आपसी विवाद को लेकर घन्टों जाम, यातायात प्रभावित - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

A venture of Aryavarta Media

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 30 November 2019

रतनपुर-चौरा मुख्य मार्ग आपसी विवाद को लेकर घन्टों जाम, यातायात प्रभावित


न्यूज़ डेस्क | अभिषेक कुमार झा】 :-

शनिवार को गिद्धौर प्रखण्ड क्षेत्र के रतनपुर-चौरा मुख्य मार्ग को घन्टों जाम रखा गया। आपसी विवाद के कारण दो पक्षों की लड़ाई के बाद एक पक्ष के आक्रोशित लोगों ने चौरा-लोटन गांव के समीप घंटों मुख्य मार्ग जाम कर घटना के विरोध में प्रदर्शन किया।

सड़क पर प्रदर्शन के कारण वाहनों की लंबी कतार लग गई। वहीं घंटों जाम के बाद स्थानीय मुखिया, सरपंच एवं बुद्धिजीवियों ने समझा-बुझाकर जाम हटवाया। इसके बाद आवागमन सुचारू रूप से शुरू हुआ।

बताते चलें, बीते शुक्रवार की  दोपहर मध्य विद्यालय सह उत्क्रमित उच्च विद्यालय चौरा में दो बच्चों की आपसी लड़ाई के बाद, एक बच्चे के पिता अशोक यादव विद्यालय परिसर में पहुंचकर शिक्षकों के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए दबंगई दिखाई। वहीं इसी घटना के विरोध में ग्रामीणों द्वारा मुख्य मार्ग जाम किया गया। स्थानीय मुखिया व सरपंच के सूझबूझ से मामले को उग्र होने से बचाया गया, पर खबर लिखे जाने तक दोनों पक्षों में आपसी रस्सा-कस्सी जारी है।

Post Top Ad