जमुई स्टेशन पर खुला फास्ट फूड यूनिट सेंटर - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शनिवार, 23 नवंबर 2019

जमुई स्टेशन पर खुला फास्ट फूड यूनिट सेंटर


बरहट/जमुई (न्यूज़ डेस्क) :-

जमुई रेलवे स्टेशन पर फास्ट फूड यूनिट की सुविधा शनिवार से बहाल कर दी गई है। विधिवत पूजा-अर्चना के बाद फीता काटकर आधार राज पदाधिकारी राजकुमार सिन्हा ने फास्ट फूड युनिट का उद्घाटन किया।


इस दौरान आधार राज पदाधिकारी राजकुमार सिन्हा ने कहा कि रेलवे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को फास्ट फूड के लिए अब परेशानी नहीं होगी। फास्ट फूड यूनिट कांउटर से तय दर पर गुणवत्तायुक्त खाद्य सामग्री मिलेगी। वहीं खान-पान वरीय पर्यवेक्षक आईआरसीटी सुनील कुमार ने कहा कि जमुई स्टेशन पर पहली बार बेहतर फूड युनिट खुला है। फूड यूनिट से बेहतर समानों की बिक्री करनी है। किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। ये 24 घंटा यात्रियों के लिए खुला रहेगा।


इस अवसर पर स्टेशन अधीक्षक रंजीत कुमार,केटरर निरीक्षक आरके वर्मा उपस्थित है।

Post Top Ad -