जमुई : नेहरू युवा केन्द्र ने मनाया स्थापना दिवस, 1972 में हुई थी स्थापना - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

गुरुवार, 14 नवंबर 2019

जमुई : नेहरू युवा केन्द्र ने मनाया स्थापना दिवस, 1972 में हुई थी स्थापना

जमुई [सुशान्त साईं सुन्दरम] :
गुरुवार को प्रयास एजुकेशन में नेहरू युवा केन्द्र जमुई का स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर नेहरू युवा केन्द्र जमुई के लेखापाल वाहिद हुसैन ने उपस्थित युवाओं को सम्बोधित करते हुए बताया कि नेहरू युवा केंद्र की स्थापना आज के ही दिन 1972 ई. में हुई थी।
नेहरू युवा केन्द्र लगातार युवाओं को खेल एवं कला प्रशिक्षण में बढ़ावा देता आया है। साथ ही युवाओं को रोजगार प्राप्ति का भी अवसर प्रदान करता है।
वहीं मंच संचालन कर रहे जमुई के राष्ट्रीय युवा कोर रोहित सिंह ने युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि जमुई के युवा काफी जागरूक और परिश्रमी हैं बस उन्हें संसाधन की कमी होती है नेहरू युवा केन्द्र की स्थापना का उद्देश्य ही युवाओं को खेल एवं कला संस्कृति के लिए उचित संसाधन व मंच प्रदान करने के लिए किया गया था।
उन्होंने कहा कि जमुई में निरंतर उस ओर काम सभी युवा कोर द्वारा किया जा रहा है। साथ ही हाल ही में जमुई जिलान्तर्गत 35 युवा क्लबों के बीच खेल सामग्री का वितरण किया गया था। जल्द ही प्रखंडस्तरीय खेलों के कार्यक्रम भी प्रारम्भ किये जायेंगे।
उपस्थित जमुई के ही युवा कोर विवेक सिन्हा ने कहा कि जमुई जिले में हरेक प्रखंड के लिए 2 युवा कोर हमेशा उपस्थित हैं। उनसे सम्पर्क कर कोई भी युवा नेहरू युवा केन्द्र से जुड़ सकता है।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रयास एजुकेशन ग्रुप के संयोजक सह गणित शिक्षक रंजन कुमार ने कहा कि नेहरू युवा केन्द्र लगातार युवाओं के लिए बेहतर कार्य करते रहता है।
कार्यक्रम में खैरा की राष्ट्रीय युवा कोर मुस्कान सिंह, लक्ष्मीपुर की प्रीति सिंह, झाझा से सोनल कुमारी, सोनो के अमर कुमार व सोनेलाल मरांडी, सिकंदरा की पिंकी कुमारी, चकाई से मंटू कुमार सहित सभी प्रखण्ड के राष्ट्रीय युवा कोर तथा सैंकड़ों की संख्या में युवा मौजूद थे।

Post Top Ad -