युवक की गला रेतकर निर्मम हत्या, खटाल में सोया था युवक - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

मंगलवार, 12 नवंबर 2019

युवक की गला रेतकर निर्मम हत्या, खटाल में सोया था युवक


पटना :  बिहार के मधेपुरा में आपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ी जा रही हैं. मघेपुरा  के विभिन्न हिस्सों में पिछले 1 महीने के अंदर हत्या और गोलीबारी की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं. ताजा मामला मघेपुरा के वार्ड संख्या 9 का है. जहां सोमवार की रात एक युवक की गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी गई.

घटना सदर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 9 में खेदन बाबा चौक के पास की है. मृतक की पहचान रंजीत यादव के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार रंजीत पेशे से किसान था. इसके साथ ही वह भाड़े पर एक एंबुलेंस और बोलेरो भी चलवाता था. बताया जा रहा है कि रात में रंजीत घर के बाहर बने खटाल में सोया हुआ था. जिसके बाद सुबह स्थानीयों ने रंजीत की गला रेती लाश देखी. हत्या किसने की है इसका पता नहीं चल पाया है। 

फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

Responsive Advertisement