अलीगंज : JDU के प्रदेश सचिव का कार्यकर्ताओं ने किया अभिनन्दन - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

बुधवार, 13 नवंबर 2019

अलीगंज : JDU के प्रदेश सचिव का कार्यकर्ताओं ने किया अभिनन्दन


अलीगंज (चंद्रशेखर सिंह) :-

 हाल के दिनों में जदयू पार्टी के हुए संगठन मजबूती को लेकर पंचायत स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक सभी पार्टी पदाधिकारियों का चयन किया गया। जिसमें अलीगंज प्रखंड के सेवे गांव निवासी मो नजम इकबाल को जदयू पार्टी के संगठन में प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी उनके कंधों पर दिया गया है। इसके पहले वे युवा जदयू के प्रदेश महासचिव के पद पर रहकर संगठन को मजबूत करने का काम दस वर्षो से लगातार करते आ रहे हैं।


 पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह व राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इनका कार्य को बेहतर देख पार्टी में प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी दी है। प्रदेश सचिव बनने पर पहली बार अपने गृह जिला आने पर अलीगंज बाजार में जदयु कार्यकर्ताओं ने फुल माला पहना कर भव्य स्वागत किया । प्रदेश सचिव नजम ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ता संगठन के रीढ होते हैं। जब कार्य कर्ता  मजबूत होगें  तो पार्टी संगठन मजबूत होगी ।उन्होंने कहा कि सूबे में विकास की हवा तेजी से चल रही है और राज्य में मुखयमंञी नीतीश कुमार के नेतृत्व में चौमुखी विकास हो रही है। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अभी से ही पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को हो रहे विकास कार्य के बारें में बताने का काम करे।


मौके पर पूर्व जदयू जिला अध्यक्ष शिवशंकर चौधरी,प्रखंड अध्यक्ष शीतल मेहता,मो मेजर,मो नौशाद,पूर्व जिला पार्षद वसीम हसन,गौहर मियां,मो फारूक़ अब्दुला,रंजीत कुमार,सुचीत कुमार,दिलीप कुमार,सहित बड़ी संख्या में जदयु कार्यकर्ता मौजूद थे।

Post Top Ad -