जवाहरलाल की जयंती पर ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है #ठरकी_दिवस और #ठरकी_चचा - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

गुरुवार, 14 नवंबर 2019

जवाहरलाल की जयंती पर ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है #ठरकी_दिवस और #ठरकी_चचा

पटना | प्रियंका/सुशान्त :
आज हमारे देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन है।  जिसे हम बाल दिवस के रूप में मानते है। यह तो जाहिर है कि नेहरू जी को बच्चों से बड़ा लगाव था, जिस कारण बच्चें भी उन्हें प्यार से चाचा नेहरू कह के बुलाते थे। 

बाल दिवस हर शिक्षण संस्थानों में बड़े ही धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। जिसमे शिक्षक अपने विद्यार्थियों को उपहार देते हैं। टेक्नोलॉजी के इस जमाने में सोशल मीडिया विचारों के आदान-प्रदान का एक बड़ा जरिया बन गया है। आज ट्वीटर पर हैशटैग #ठरकी_दिवस और #ठरकी_चचा बहुत ट्रेंड कर रहा है। जिसमे लोग सोशल मीडिया पर नेहरू चाचा के जगह उन्हें ठरकी चचा कह रहे है और उन्हें गलियां दे रहे हैं।

इतना ही नहीं ट्वीटर पर कुछ तस्वीरें भी पोस्ट की गई है, जिसमे जवाहरलाल नेहरू अलग-अलग महिलाओं के साथ दिख रहे है।  
अब ये तस्वीरें सच्ची है या झूठी इसकी सत्यता की बात हम नहीं कर सकते।

खबर लिखे जाने तक #ठरकी_दिवस से 8653 एवं #ठरकी_चचा से 2670 ट्वीट्स किये जा चुके हैं। सभी ट्वीट भारत में ही ट्रेंड कर रहे हैं। भारत के टॉप 10 हैशटैग में #ठरकी_दिवस पहले स्थान पर है, वहीं #ठरकी_चचा आठवें स्थान पर।

Post Top Ad -