अंतरराष्ट्रीय बाल दिवस के मौके पे आई-सक्षम द्वारा बाल उत्सव आयोजित - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

बुधवार, 20 नवंबर 2019

अंतरराष्ट्रीय बाल दिवस के मौके पे आई-सक्षम द्वारा बाल उत्सव आयोजित

(न्यूज़ डेस्क | शुभम मिश्र) :-

अंतरराष्ट्रीय बाल दिवस के मौके पर बुधवार को नवीन प्राथमिक विद्यालय अडसार, पुर्वी टोला में आई-सक्षम के द्वारा बाल-उत्सव का आयोजन किया गया।


इस आयोजन में उस विद्यालय के बच्चे, आई-सक्षम फेल्लो आरती और सुजीत के केंद्र के बच्चे एवं अन्य विद्यालय के बच्चों ने भाग लिया।  इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री विनोद ने अपना भरपूर सहयोग दिया। इस आयोजन में शिक्षा से सम्बंधित अनेकों गतिविधियाँ जैसे की हिंदी एवं अंग्रेजी में कार्ड्स से पिक्चर का पहचान करना, इंग्लिश से हिंदी करना, गणित दौड़, तस्वीर देख के कहानी लिखना, टेबलेट पे मैथ्स डुएट, ड्राइंग और क्राफ्ट हुई। बच्चों के द्वारा तैयार किये गये शिक्षा पे आधारित एक मजेदार नाटक का मंचन हुआ।


इस आयोजन का समापन श्री विनोद एवं अभिवावकों के द्वारा बच्चों को प्रोत्साहित कर किया गया। इस आयोजन के सफल संचालन में आई-सक्षम सदस्य गोल्डन, बिपिन, संजय, राजाराम और अदिति, परमजीत, अनामिका, आरती, सुजीत ने अपना अहम योगदान दिया।

Post Top Ad -