जमुई : लोजपा आईटी सेल के जिलाध्यक्ष बनाये गए गुंजन तिवारी, सांसद ने सौंपा मनोनयन पत्र - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

बुधवार, 13 नवंबर 2019

जमुई : लोजपा आईटी सेल के जिलाध्यक्ष बनाये गए गुंजन तिवारी, सांसद ने सौंपा मनोनयन पत्र

जमुई :
लोक जनशक्ति पार्टी जमुई के युवा कार्यकर्ता गुंजन तिवारी को लोक जनशक्ति पार्टी आईटी सेल का जमुई जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। सोमवार को जमुई पहुंचे लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व जमुई सांसद चिराग पासवान ने उन्हें मनोनयन पत्र सौंपा।

गुंजन तिवारी विगत कई वर्षों से पार्टी के ईमानदार एवं मेहनती कार्यकर्ता हैं। अपने मनोनयन पर लोजपा आईटी सेल के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गुंजन तिवारी ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान एवं लोजपा आईटी सेल के प्रदेश अध्यक्ष ई. राकेश रौशन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं अब और तन-मन से पार्टी के प्रति समर्पित रहूंगा। जो जिम्मेदारी मुझे दी गई है उसका मैं अच्छे से निर्वहन करूंगा। मेरा मुख्य मकसद होगा कि संगठन का विस्तार सुचारू ढंग से वृहद पैमाने पर किया जा सके। हम सभी मिलकर लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान जी के हाथों को मजबूत करेंगे।
इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि प्रकाश भगत, दलित सेना के प्रदेश महासचिव सुभाष पासवान, दलित सेना के जमुई जिलाध्यक्ष रविशंकर पासवान, युवा लोजपा के जिलाध्यक्ष ई. निर्भय सिंह, लोजपा आईटी सेल जमुई लोकसभा मीडिया प्रभारी गौरव कुमार, आईटी सेल जिला उपाध्यक्ष मिथलेश पासवान सहित लोजपा के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।
बता दें इससे पूर्व वर्तमान युवा लोजपा के जिलाध्यक्ष ई. निर्भय सिंह लोजपा आईटी सेल के जमुई जिलाध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाल रहे थे। उनके बेहतर एवं कुशल कार्यव्यवस्था को देखते हुए जमुई सांसद चिराग पासवान द्वारा उनका प्रकोष्ठ बदलते हुए युवा लोजपा के जिलाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया ताकि युवाओं को पार्टी की विचारधारा बताकर उन्हें साथ लाया जा सके। गुंजन तिवारी के मनोनयन होने तक लोजपा आईटी सेल का अतिरिक्त प्रभार भी ई. निर्भय के ही पास था। वे जमुई लोजपा के चिराग पासवान के विश्वसनीय पदाधिकारियों में एक माने जाते हैं।

Responsive Advertisement