सोनो : वन विभाग के कर्मियों ने लकड़ी लदी ट्रैक्टर को जब्त किया - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

रविवार, 17 नवंबर 2019

सोनो : वन विभाग के कर्मियों ने लकड़ी लदी ट्रैक्टर को जब्त किया



सोनो  (न्यूज़ डेस्क):-

बीती रात में लकड़ी मफिया द्वारा जंगल से लकड़ी काटकर ले जाने के क्रम में विभागीय कर्मियों ने ट्रैक्टर को अपने कब्जे में लिया।


 बटिया के वन पदाधिकारी नरेश प्रसाद यादव ने जब्ती संबंधित जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि जंगल में कीमती लकड़ी काटकर तस्करी के लिए ट्रैक्टर से लेकर जाया जा रहा है। लकड़ी तस्करों ने सिद्धेश्वरी, असौता एवं अन्य जंगलों से लड़की काटवाकर अक्सर वाहनों से इसकी ढुलाई करते हैं। विभाग के सक्रियता से इस गैरकानूनी पर उन्हें सफलता मिली।
 विभाग के मुताबिक, चालक का नाम रविंद्र यादव (पिता सरयू यादव) ग्राम अमझरी, थाना सोनो के रहने वाले हैं और उसे  गिरफ्तार कर लिया गया है। चालक व लकड़ी मफिया पर एफआईआर दर्ज किया गया है।  मौके पर  वन प. पदाधिकारी बटिया के नरेश प्रसाद यादव,महेश चंद्र यादव,वन पाल झाझा पप्पू सिंह चालक समेत सह वन कर्मी मौजूद थे।

Post Top Ad -