चकाई : युवा लोजपा का हुआ संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं ने ई. निर्भय का किया जोरदार स्वागत - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

रविवार, 24 नवंबर 2019

चकाई : युवा लोजपा का हुआ संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं ने ई. निर्भय का किया जोरदार स्वागत


चकाई/जमुई :
लोक जनशक्ति पार्टी युवाओं की पार्टी है. हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा हैं. उनमें सबको साथ लेकर चलने की अद्भुत क्षमता है. जमुई सांसद चिराग पासवान के लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद युवाओं का रुझान लोक जनशक्ति पार्टी की ओर बढ़ा है. उक्त बातें युवा लोजपा के जमुई जिलाध्यक्ष ई. निर्भय सिंह ने रविवार को चकाई के निरिक्षण भवन में युवा लोक जनशक्ति पार्टी के संगठन विस्तार की बैठक के दौरान कही.

ई. निर्भय इस बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे. उन्होंने कहा कि 28 नवंबर को पटना के बापू सभागार में में होने वाले लोजपा के 20वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में युवा भाग लें. इस दौरान स्थापना दिवस कार्यक्रम की तैयारियों पर भी चर्चा की गई. साथ ही बूथ स्तर तक युवा लोजपा के विस्तार के लिए भी दिशा-निर्देश दिया गया.

जिलाध्यक्ष ई. निर्भय द्वारा युवा लोजपा के चकाई प्रखंड अध्यक्ष के पद पर कमल किशोर चौधरी को नियुक्त किया गया.

साथ ही युवा लोजपा के जिला महासचिव के पद पर विकास गुप्ता, युवा लोजपा के जिला सचिव के पद पर संजय कुमार यादव, युवा लोजपा के चकाई प्रखंड मीडिया प्रभारी के पद पर आशुतोष कुमार ठाकुर, युवा लोजपा के चकाई प्रखंड उपाध्यक्ष के पद पर राजकुमार साह को मनोनयन पत्र सौंपा गया.

इसके पूर्व चकाई के स्थानीय युवाओं ने युवा लोजपा के जिलाध्यक्ष ई. निर्भय का जोरदार स्वागत किया. साथ ही बड़ी संख्या में युवा लोजपा की सदस्यता ग्रहण किये.

मौके पर भैरव कुमार तांती, अजय कुमार राम, गोपाल साह, सुधीर चौधरी, बिंदेश्वरी वर्मा, मनोज यादव, सुभाष कुमार गुप्ता, कुंदन कुमार तांती, प्रमोद पासवान, अशोक कुमार यादव मौजूद रहे.

Responsive Advertisement