पवन सिंह स्टारर पवन पुत्र का फर्स्ट लुक लांच, होली पर रिलीज की तैयारी - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

बुधवार, 20 नवंबर 2019

पवन सिंह स्टारर पवन पुत्र का फर्स्ट लुक लांच, होली पर रिलीज की तैयारी

मनोरंजन | अनूप नारायण :
भोजपुरी सिनेमा के गायकी के सिरमौर व एक्शन किंग सुपरस्टार पवन सिंह की भोजपुरी फिल्म पवन पुत्र का फर्स्ट लुक वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स द्वारा सोशल मीडिया में जारी किया गया है। यह फिल्म होली पर रिलीज की जाएगी। फिल्म के फर्स्ट लुक के पोस्टर में इलेक्ट्रॉनिक रिक्शा चलाते हुए सिंपल लुक में पवन सिंह दिख रहे हैं। रिक्शा पर एक तरफ सिनेतारिका प्रियंका पंडित और दूसरी तरफ नवोदित अदाकारा प्रियंका रेवड़ी खड़ी हुई दिख रही हैं। फिल्म का यह फर्स्ट लुक काफी आकर्षक लग रहा है। पोस्टर में पवन सिंह का सिंपल लुक, प्रियंका पंडित का वेस्टर्न लुक और प्रियंका रेवड़ी का इंडियन लुक देखकर यह प्रतीत होता है कि भोजपुरी सिनेमा के बदलाव की लहर में यह फिल्म एक नई दिशा देने में सार्थक साबित होगी।
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के ओनर रत्नाकर कुमार द्वारा निर्मित की गई फिल्म पवन पुत्र की शूटिंग भव्य पैमाने पर की गई है। इस फिल्म में केंद्रीय भूमिका में पवन सिंह हैं। पवन सिंह के साथ प्रियंका पंडित रोमांटिक भूमिका में हैं। इस फिल्म से नवोदित अभिनेत्री प्रियंका रेवड़ी और रितु पांडेय को भोजपुरी सिनेमा के रुपहले पर्दे पर पवन सिंह के साथ लांच किया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि वर्ल्डवाइड चैनल व जितेंद्र गुलाटी प्रस्तुत फिल्म पवन पुत्र का निर्माण वर्ल्डवाइड चैनल बैनर के तले किया गया है। फ़िल्म के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। निर्देशक फिरोज खान हैं। लेखक राकेश त्रिपाठी, संगीतकार छोटे बाबा (बसही) हैं। कार्यकारी निर्माता इमरोज अख्तर (मुन्ना) हैं। कस्टयूम बादशाह खान का है। छायांकन इमरान आलम, मारधाड़ श्री श्रेष्ठा, नृत्य कानू मुखर्जी, कला शेरा का है। फिल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव हैं। मुख्य कलाकार पवन सिंह, सरवर मीर, प्रियंका पंडित, प्रियंका रेवड़ी, रितु पांडेय, बृजेश त्रिपाठी, अनूप अरोरा, संजय वर्मा, अमोल चौगले, निशा झा और जया पांडेय आदि हैं।

Post Top Ad -