सोनो : मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर बीएलओ की बैठक - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

गुरुवार, 7 नवंबर 2019

सोनो : मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर बीएलओ की बैठक


सोनो (न्यूज़ डेस्क) :-- गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय के किसान भवन परिसर में प्रखंड विकास पदाधिकारी रवि कुमार की अध्यक्षता में मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर बीएलओ के साथ एक बैठक आयोजित की गई।इस बैठक में डी.सी.एल.आर भी शामिल थे। 

इस बैठक में वीडीओ रवि कुमार ने सभी बीएलओ से मतदाता सूची पुनरीक्षण की जानकारी प्राप्त की एवं प्रपत्र-6,7,एवं 8 के अद्यतन स्थिति की भी जानकारी ली।उन्होंने दिशानिर्देश देते हुए प्रपत्र 6 में नये युवक,युवतियों को जोड़ने की बात कही।वहीं वीडीयो एवं डी.सी.एल.आर ने काम के प्रति लापरवाही बरतने वाले बीएलओ पर कार्रवाई करने की बात कही एवं काम के प्रति कर्तव्यनिष्ठ होने को कहा।उक्त बैठक में दिनकर ,वीपीन कुमार सिंह, डव्लू कुमार, नकुल कुमार, अरूण कुमार गुप्ता,पंकज राम, परमेश्वर यादव, वीएन झा, मनोज कुमार यादव,आदि लोग उपस्थित थे।

Input - मदन शर्मा

Responsive Advertisement