आनंद ओझा के भोजपुरी फिल्‍म ‘कुंम्‍भ’ का ट्रेलर 15 नवंबर को होगा रिलीज - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

गुरुवार, 7 नवंबर 2019

आनंद ओझा के भोजपुरी फिल्‍म ‘कुंम्‍भ’ का ट्रेलर 15 नवंबर को होगा रिलीज

मनोरंजन [अनूप नारायण] :

हीरोगिरी और लव एक्‍सप्रेस जैसी सुपर हिट फिल्‍में कर चुके अभिनेता आनंद ओझा की भोजपुरी फिल्‍म 'कुम्भ' का ट्रेलर 15 नवंबर को रिलीज होगा। इन दिनों फिल्‍म के पोस्‍ट प्रोडक्‍शन का काम मुंबई में जोर – शोर से चल रहा है, जो अब अंतिम फेज में है। इसकी जानकारी खुद आनंद ओझा ने निर्माता वंदना श्रीवास्तव व रितेश कुमार के साथ संयुक्‍त रूप से दी। उन्‍होंने कहा कि फिल्‍म बहुआयामी पटकथा पर बेस्‍ड है, जिसकी एक झलक 15 नवंबर को मिलेगी। 

उन्‍होंने कहा कि ‘कुम्‍भ’ की कहानी धार्मिक नहीं, बल्कि पूरी तरह से कमर्सियल है। इसका हर किरदार खास और अहम है, जो फिल्‍म की कहानी को आगे बढ़ाने में भरपूर योगदान देने वाली है। फिल्‍म में अंजना सिंह का किरदार भी काफी दमदार है। फिल्‍म ‘कुम्‍भ’ में इंटरटेंमेंट की तमाम बारिकियों को हर सिक्‍वेंस में बेहतरीन ढ़ंग से सराहा गया है। उम्‍मीद है दर्शकों को यह फिल्‍म और फिल्‍म का ट्रेलर पसंद आयेगी, क्‍योंकि यह पूरी तरह से पारिवारिक और सामाजिक फिल्‍म है।

आपको बता दें कि प्रज्ञा फिल्म क्रिएशन इन एसोसिएशन वीथ कात्यायन फिल्म्स क्रिएशन के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्म  'कुम्भ' का निर्माण किया है, जिसके निर्माता वंदना श्रीवास्तव व रितेश कुमार और सह निर्माता अरुण कुमार मिश्रा, ज्योति पांडेय, दिनेश चंद्र पांडेय, जबकि निर्देशक मनोज कुमार हैं। मनोज कुमार काफी एनर्जेटिक और प्रतिभाशाली हैं। भले यह उनकी डेब्‍यू फिल्‍म है, लेकिन उन्‍होंने फिल्‍म पर काफी मेहनत की है। यह जब फिल्‍म का ट्रेलर आउट होगा, तब बखूबी देखने को मिलेगा। फिल्‍म के संगीतकार धनंजय मिश्रा हैं और वीरेंद्र पांडेय, आर आर पंकज व आजाद सिंह ने फिल्‍म के खूबसूरत गाने लिखे हैं। हमारी फिल्‍म के सभी गाने अश्‍लीलता से परे और कमर्सियल हैं। कहा जाता है कि भोजपुरी सिनेमा में म्‍यूजिक का काफी महत्‍व है। हमारी फिल्‍म का म्‍यूजिक भी दर्शकों के बीच ब्‍लास्‍ट करने वाला है। फिल्‍म की शूटिंग लखनऊ और नेपाल के खूबसूरत वादियों में हुई।

Responsive Advertisement