राजीव मिश्रा का नया गाना 'चांद बनल दुलहिनिया' रिलीज - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

मंगलवार, 26 नवंबर 2019

राजीव मिश्रा का नया गाना 'चांद बनल दुलहिनिया' रिलीज



मनोरंजन [अनूप नारायण] : भोजपुरी सिनेमा के जाने माने अभिनेता-गायक और एंकर राजीव मिश्रा का नया गाना चांद बनल दुलहिनिया रिलीज हो गया है जिसे लोग बेहद पसंद कर रहे हैं।बहुमुखी प्रतिभा के धनी राजीव मिश्रा ने हाल ही में यूटयूब चैनल राजीव मिश्रा ऑफिसियल खोला था। इस चैनल पर राजीव मिश्रा के गाये गीत जेतने नाम ओतने धाम ,फूल डलिया में फूल माई के और दिल धड़कता बेपनाह को लोगों ने बेहद पसंद किया था। राजीव मिश्रा ने अब अपने यूटयूब चैनल पर नया गाना चांद बनल दुलहनिया रिलीज किया है। इस गाने का गीत और संगीत संतोष पुरी ने तैयार किया है जबकि डिजीटल विक्की यादव का है।
    राजीव मिश्रा ने बताया कि चांद बनल दुलहनिया गाना श्रंगार रस से
परिपूर्ण रूमानी गीत है।इस गाने के माध्यम से राजीव मिश्रा ने दुलहिनिया
की तुलना चांद से की है। उन्होंने बताया कि वह भोजपुरी माटी से जुड़े
कलाकार हैं और इसकी अपनी भाषा और संस्कृति और मिठास है। वह अपने चाहने वालों को इसी तरह साफ-सुथरी, अश्लीलता से हटकर गीत की सौगात देते रहेंगे।

Responsive Advertisement