दर्शकों को बेहद पसंद आयेगी बद्रीनाथ : पावर स्टार संजीव मिश्रा - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

रविवार, 24 नवंबर 2019

दर्शकों को बेहद पसंद आयेगी बद्रीनाथ : पावर स्टार संजीव मिश्रा

पटना [अनूप नारायण] : 
22 नवंबर भोजपुरी फिल्म अभिनेता पावर स्टार संजीव मिश्रा का कहना है कि उनकी फिल्म बद्रीनाथ की कहानी काफी बेहतरीन है और दर्शकों को बेहद पसंद आयेगी। जुगल किशोर महेश्‍वरी निर्मित और धीरू यादव निर्देशित संजीव मिश्रा की फिल्‍म ‘बद्रीनाथ’ आज रिलीज हो गयी है। फिल्म में संजीव मिश्रा के अलावा चांदनी सिंह ,संजय पांडे , महेश आचार्य, सोनु पांडे ,अनूप अरोरा की भी अहम भूमिकायें है। फिल्म में ,अंजना सिंह ,प्रियंका पंडित और ऋतु‍ सिंह ने कैमियो किया है।राजधानी पटना में फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में आये संजीव मिश्रा ने फिल्म की चर्चा करते हुये कहा कि फिल्म में उन्होंने मंदिर के पुजारी बद्रीनाथ का किरदार निभाया है जिसे मुस्लिम लड़की से प्रेम हो जाता है।
फिल्म में मुस्लिम लड़की का किरदार चांदनी सिंह ने निभाया है। उन्होंने बताया कि प्यार की कोई जाति धर्म या मजहब नही होता है। फिल्म की कहानी काफी बेहतरीन है और लोगो को दिल के छुयेगी। यह फिल्म मेरे दिल के बेहद करीब है।जुगल किशोर महेश्वरी ने बताया कि फिल्म बद्रीनाथ की शूटिंग गुजरात और दमन में भी की गयी है।फिल्म में संजीव मिश्रा समेत सभी कलाकारो ने
बेहतरीन काम किया है।यह फिल्म हर उम्र और वर्ग के दर्शकों को ध्यान मेंर खकर बनायी गयी है और भोजपुरी सिनेमा में नया ट्रेंड सेट करेगी।फिल्मका फी वृहत पैमाने पर बनायी गयी है। उम्मीद है कि यह फिल्म न केवल मास को बल्कि क्लास को भी पसंद आयेगी। उन्होंने बताया कि वह जल्द ही संजीव मिश्रा को लेकर एक्शन फिल्म बनाने जा रहे हैं।

Responsive Advertisement