खेसारीलाल यादव की ‘भाग खेसारी भाग’ को मिल रहा दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शनिवार, 9 नवंबर 2019

खेसारीलाल यादव की ‘भाग खेसारी भाग’ को मिल रहा दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स

मनोरंजन [अनूप नारायण] :
सुपरस्टार खेसारीलाल यादव और स्मृति सिन्हा के शानदार अभिनय से सजी भोजपुरिया संस्‍कार और परिवार का सामंजस्‍य से लबरेज स्‍पोर्ट्स ड्रामा भोजपुरी फिल्म ‘भाग खेसारी भाग’ को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स उत्तर प्रदेश के सिनेमाघरों में मिल रहा है। जे पी स्टार पिक्चर्स बैनर के तले बनी भोजपुरी फिल्‍म ‘भाग खेसारी भाग’ उत्तर प्रदेश और बिहार के दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। यह फिल्‍म बिहार में छठ पूजा पर रिलीज हुई थी, जो पहले वीकेंड पर हाउसफुल रही है और दूसरे सप्ताह में भी यह फिल्म सफलता का परचम लहरा रही है। फिल्‍म ‘भाग खेसारी भाग’ में दर्शकों ने लंबे अर्से बाद एक साथ आई सुपरहिट जोड़ी खेसारीलाल यादव और स्‍मृति सिन्‍हा की केमेस्‍ट्री को एक बार फिर से खूब पसंद किया जा रहा है। हॉल से बाहर आ रहे दर्शकों का कहना है कि खेसारीलाल फिर से हिट हैं और फिल्‍म कमाल की है।
स्मृति सिन्हा ने अपनी अदा का जलवा खूब बिखेरा है।  बॉक्स ऑफिस पर मिल रही सफलता से फिल्‍म की पूरी टीम काफी खुश है। हालांकि खेसारीलाल यादव इस ख़ुशी में शरीक नहीं हो रहे हैं, क्‍योंकि वे इन दिनों सलमान खान के लोकप्रिय शो बिग बॉस 13 में पार्टिसिपेट कर रहे हैं और वे बिग बॉस के घर में हैं। वहीं, फिल्‍म की अभिनेत्री स्‍मृति सिन्‍हा ने खुशी का इजहार किया और भोजपुरी के दर्शकों का आभार जताया। उन्‍होंने कहा कि फिल्‍म अलग फ्लेवर की बनी थी, तो दर्शकों को पसंद आना लाजमी थी। हमें यह उम्‍मीद पहले से ही थी। भोजपुरी दर्शकों ने हमारी फिल्‍मों को हमेशा प्‍यार और दुलार दिया है।
गौरतलब है कि फिल्म ‘भाग खेसारी भाग’ के निर्माता उमाशंकर प्रसाद और निर्देशक प्रेमांशु सिंह हैं। एसोसिएट प्रोड्यूसर आयुष राज गुप्ता हैं। फिल्म के लेखक मनोज कुशवाहा हैं। संगीतकार ओम झा हैं। फिल्म का छायांकन सरफराज खान, नृत्य राम देवन, रिक्की गुप्ता, मारधाड़ हीरालाल यादव, कला शेरा का है। प्रोडक्शन कंट्रोलर मोतीराम व प्रोडक्शन मैनेजर राजन पांडेय हैं। फिल्म प्रचारक रंजन सिन्हा व रामचन्द्र यादव हैं। मुख्य भूमिका में खेसारीलाल यादव, स्मृति सिन्हा, अमित शुक्ला, अयाज खान, संजय वर्मा, अर्जुन यादव, राहुल शाहू, प्रीतम कुमार, अविनाश मधुकर, अमित चैधरी, सत्य प्रकाश सिंह आदि हैं।

Post Top Ad - LHMU Hair Treatment