अलीगंज : बाल दिवस पर याद किये गये चाचा नेहरू, कार्यक्रम भी आयोजित - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

गुरुवार, 14 नवंबर 2019

अलीगंज : बाल दिवस पर याद किये गये चाचा नेहरू, कार्यक्रम भी आयोजित


अलीगंज (चंद्रशेखर सिंह) :-

प्रखंड के आनंद विद्या निकेतन में गुरूवार को विद्यालय निदेशक प्रो. आनंद लाल पाठक की अध्यक्षता में देश के प्रथम प्रधानमंत्री चाचा नेहरू की जन्मदिन मनायी गयी । सर्व प्रथम विद्यालय में बच्चों ने चाचा नेहरु की याद में केक काटकर उन्हे नमन किया और उनके बताये रास्ते पर चलने का संकल्प लिया ।

विद्यालय प्राचार्य पूजा कुमारी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री बनकर देश को विकास के रास्ते पर ले गये। वे बच्चों से काफी प्यार करते थे। प्रो. आनंद लाल पाठक ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू बच्चों को राष्ट्र निर्माता कहते थे। उनका जन्म 14 नवम्बर 1889 में हुआ था।वे स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री होने का गौरव हासिल था। विद्यालय में उनके जन्म दिन पर निबंध,लेख सहित अन्य कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। बच्चों ने विद्यालय में केक काटकर एक दुसरे को केक खिलाया और बारी -बारी से सभी ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हे नमन किया और उनके बताये रास्ते चलने की संकल्प लिया। मौके पर शिक्षक अर्पिता राज, कोमल कुमारी, प्रीति कुमारी, नागेश्वर प्रसाद, परमानंद कुमार, गोपाल कुमार के अलावे विद्यालय के बच्चे उपस्थित थे।

 वही प्रखंड के +2 सोनखार हाईस्कूल के प्रांगण में वरीय शिक्षक सतीश कुमार की अध्यक्षता में बाल दिवस पर चाचा नेहरू की जन्मदिन मनायी गयी। विधालय में बच्चों के बीच निबंध व क्वीज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें सभी प्रतिभागी को विधालय के द्वारा पुरस्कृत किया गया। मौके पर शिक्षक दिनेश कुमार,विनोद कुमार,प्रकाश सिन्हा सहित कई शिक्षक/शिक्षिकाए व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Post Top Ad -