गिद्धौर के 25 सरकारी विद्यालयों में रसोइयों को फूंकना पड़ रहा है MDM का चूल्हा - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

सोमवार, 18 नवंबर 2019

गिद्धौर के 25 सरकारी विद्यालयों में रसोइयों को फूंकना पड़ रहा है MDM का चूल्हा

【न्यूज़ डेस्क | अभिषेक कुमार झा】 :-

 सरकारी स्कूलों की रसोई को धुआं मुक्त कराने का दावा अब स्कूली व्यवस्था को ही मुँह चिढ़ाने लगा है। हर रसोई में गैस सिलेंडर उपलब्ध करा देने वाली सरकार की उज्जवला योजना सरकारी स्कूलों के दहलीज लांघ पाने में असमर्थ है।
अब इसे विभागीय शिथिलता कहे या अधिकारियों की लापरवाही, गिद्धौर प्रखण्ड क्षेत्र में कुल 25 विद्यालय अब भी एलपीजी कनेक्शन से वंचित हैं। लिहाजा, चूल्हे के धुएं से नौनिहालों के भविष्य धूमिल हो रहे हैं।


इसको लेकर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, मध्यान्ह भोजन योजना जमुई को प्रखण्ड साधनसेवी ने पत्राचार से विभाग का ध्यानाकृष्ट किया था।

- ये प्रमुख विद्यालय एलपीजी से हैं वंचित -

1. मध्य विद्यालय मौरा
2.  मध्य विद्यालय सेवा
3.  मध्य विद्यालय केवाल
4.  उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुडिला
5.  उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिमरिया
6.  उत्क्रमित मध्य विद्यालय महुली
7. उत्क्रमित मध्य विद्यालय बरदघहा
8. प्राथमिक विद्यालय धोबघट
9.  प्राथमिक विद्यालय प्रीतमटॉड
 10.  प्राथमिक विद्यालय दुलमपुर
 11.  प्राथमिक विद्यालय गैरमजरूआ
12.  प्राथमिक विद्यालय सिमरिया टांड
13.  प्राथमिक विद्यालय मौरा
14.  प्राथमिक विद्यालय गिद्धौर
15. प्राथमिक विद्यालय गंगरा मुसहरी
16.  प्राथमिक विद्यालय भलुआही
 17.  प्राथमिक विद्यालय सेवाबॉध
 18. प्राथमिक विद्यालय कोल्हुआ
19. प्राथमिक विद्यालय संसारपुर
20. प्राथमिक विद्यालय मनोलीढ़ाड
21.  प्राथमिक विद्यालय तारडीह
 22. प्राथमिक विद्यालय बानाडीह

- कहते हैं एमडीएम प्रभारी -

इस बाबत एमडीएम (गिद्धौर) प्रभारी आमिर दास कहते हैं कि गिद्धौर प्रखण्ड के 25 विद्यायल को एलपीजी कनेक्शन देने के लिए विभाग को विधिवत सूचिवार पत्र प्रेषित किया गया है। शीघ्र ही इन विद्यालयों को एलपीजी कनेक्शन उपलब्ध करा दिया जाएगा।

Responsive Advertisement