सेवा : 24 घंटे का अष्टयाम शुरू, भक्तिमय माहौल में निकली गई कलश यात्रा - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

गुरुवार, 7 नवंबर 2019

सेवा : 24 घंटे का अष्टयाम शुरू, भक्तिमय माहौल में निकली गई कलश यात्रा

[सेवा | शुभम् कुमार] :

गुरुवार को सेवा पंचायत अंतर्गत पंडित टोला में अष्टयाम का आयोजन किया गया जिसमें 24 घंटे तक रामधुन  का जाप किया जाएगा, तत्पश्चात हवन कर अष्टयाम का समापन होगा।

इस दौरान गुरुवार सुबह 10 बजे गाजे बाजे के साथ कलशयात्रा निकली गई जिसमें 51 महिलाओं ने हिस्सा लिया। 51 महिलाओं के साथ निकला ये कलश यात्रा का जत्था निचली सेवा, गोबरदाहा के रास्ते भ्रमण करते हुए कटहरा नदी के तट पर पहुँचा, जहाँ पंडितों के मंत्रोच्चार के साथ संकल्प कर कलशों में जल भरा गया। इसके बाद दोपहर में कलश को रामधुन स्थल पर स्थापित किया गया और तत्पश्चात 24 घंटे तक चलने वाले रामधुन जाप का शुभारंभ हुआ। 

इस दौरान कलशयात्रा में सैकडों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया और षरीर नाम के जयकारे लगाए। ऐसे आयोजन से गांव का माहौल भक्तिमय बना हुआ है वही ग्रामीणों में काफी उत्साह देखा गया।
 इनपुट सहयोगी : सदानंद पंडित

Post Top Ad -