सिक्किम के मुख्यमंत्री ने उपचुनाव में जीत दर्ज की - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

गुरुवार, 24 अक्टूबर 2019

सिक्किम के मुख्यमंत्री ने उपचुनाव में जीत दर्ज की


24 OCT 2019

गंगटोक/कोलकाता : सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग उर्फ पीएस. गोले ने गुरुवार को पोकलोक-कामरंग निर्वाचन क्षेत्र से विधानसभा उपचुनाव में जीत दर्ज की है।

सत्तारूढ़ सिक्किम क्रान्तिकारी मोर्चा (एसकेएम) के उम्मीदवार गोले ने अपनी सीट भारी अंतर से जीती, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सोनम त्शेरिंग वेंचुंगपा ने मार्तम-रुमटेक सीट से जीत हासिल की।

32 सदस्यीय सिक्किम विधानसभा में सत्तारूढ़ एसकेएम में अब 18 विधायक हैं। इसके बाद राज्य में भाजपा के 10 और एसडीएफ से एक विधायक हैं। यहां तीन सीटें खाली हैं।

Post Top Ad -