ढहती अर्थव्यवस्था को सुधारने की बजाय दूसरों की उपलब्धियों को झूठलाने में लगे हैं भाजपाई : प्रियंका गांधी - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शनिवार, 19 अक्टूबर 2019

ढहती अर्थव्यवस्था को सुधारने की बजाय दूसरों की उपलब्धियों को झूठलाने में लगे हैं भाजपाई : प्रियंका गांधी


19 अक्टूबर 2019

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा हरियाणा में चुनावी भाषण के दौरान कांग्रेस पर लगाए गए आरोपों का जवाब दिया है। प्रियंका ने कहा कि भाजपा नेताओं को जो काम मिला है, उसे करने के बजाय वे दूसरों की उपलब्धियों को झूठलाने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि नोबेल पाने वाले ने अपना काम ईमानदारी से किया तो उन्हें नोबेल मिला। किंतु एक तरफ देश की अर्थव्यवस्था ढही जा रही है और दूसरी तरफ भाजपा नेता कॉमेडी सर्कस कर रहे हैं।

इस क्रम में प्रियंका गांधी ने सितंबर माह में ऑटो इंडस्ट्री में छाई सुस्ती का भी उल्लेख किया, जहां भारी डिस्काउंट के बावजूद मंदी का असर कम नहीं हुआ। वाहन डीलरों के संगठन फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन के मुताबिक यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री में 20% की गिरावट आई है।

एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा की चुनावी सभा में लड़खड़ाती हुई वर्तमान अर्थव्यवस्था का ठीकरा मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के 10 वर्ष के कार्यकाल पर फोड़ा था। उसी का जवाब देते हुए आज प्रियंका गांधी ने भाजपाई नेताओं को कॉमेडी सर्कस चलाने वाला करार दिया।

Post Top Ad -