जमुई : धूमधाम से की गई कलमजीवियों के आराध्य भगवान चित्रगुप्त की पूजा - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

मंगलवार, 29 अक्टूबर 2019

जमुई : धूमधाम से की गई कलमजीवियों के आराध्य भगवान चित्रगुप्त की पूजा

जमुई [सुशान्त] : मंगलवार को जमुई के शास्त्री कॉलोनी स्थित श्री राम अपार्टमेंट में कलमजीवियो के आराध्य भगवान चित्रगुप्त की पूजा धूमधाम से की गई। साथ ही इस अवसर पर चित्रांश परिवार के लिए सहभोज का भी आयोजन किया गया। इस समारोह में शास्त्री कॉलोनी, कल्याणपुर, सिरचंद नवादा, सतगामा, कृष्णपट्टी के सैंकड़ों कायस्थ परिवार ने हिस्सा लिया। पूजा में संचालन समिति के तौर पर संजू सिन्हा, सूर्य प्रकाश सिन्हा, जितेंद्र सिन्हा, मुकेश कुमार बब्लू, विवेक कुमार सिन्हा, संतोष सिन्हा, अंकित सिन्हा, सतेंद्र सिन्हा, रामशंकर प्रसाद सिन्हा, विवेक कुमार लक्की ने अपना योगदान दिया।
इस मौके पर संजय कुमार सिन्हा, सुशांत शेखर, राज कुमार, इंदु भूषण सिन्हा, मृणाल शेखर सहित कायस्थ समाज के सैंकड़ों लोग उपस्थित थे।
कायस्थ समाज के जिला सचिव संतोष सिन्हा ने बताया कि चित्रगुप्त पूजा के मौके पर लगातार 6 साल से श्री राम अपार्टमेंट में पूजन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसे कायस्थ परिवार द्वारा अति हर्ष के साथ मनाया जाता है। साथ उन्होंने बताया की चित्रगुप्त भगवान की प्रतिमा का विसर्जन बुधवार को दोपहर 2 बजे ढोल-नगाड़ों के साथ शोभा यात्रा निकाल कर जमुई के कल्याणपुर के हनुमान घाट में किया जाएगा।

Post Top Ad -