सोनो : RJD नेता के निधन पर लोगों ने व्यक्त की शोक संवेदना - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

मंगलवार, 24 सितंबर 2019

सोनो : RJD नेता के निधन पर लोगों ने व्यक्त की शोक संवेदना


सोनो (मदन शर्मा) :-

  मंगलवार को सुबह मे राजद नेता भगीरथ मंडल की हृदय गति रुक जाने से मौत हो गई। भगीरथ मंडल प्रखंड के पैरामटियाना पंचायत के श्याम पैरा गांव के रहने वाले थे। वे लगभग 65 बर्ष के थे व लंवे समय से बीमार चल रहे थे। भगीरथ मंडल एक सरल स्वभाव व  प्रशंसनीय समाजिक कार्यकर्ता थे। वे भाजपा प्रखंड अध्यक्ष पद पर 10 बर्षो से विराजमान थे। वे पूर्व विधायक स्व०फाल्गुनी प्र०यादव के करीबी थे तथा क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। भगीरथ मंडल के निधन से घर में परिजन रोते बिलखते बेहाल नजर आए।
 निधन की खबर सुनते ही गांव में मातम छा गई। भगीरथ मंडल मौत की खबर सुनते ही  राजद नेता मो०सलीम ,मो० असलम अंसारी ,राजद नेता राधे यादव पूर्व पंचायत समिति सदस्य दशरथ यादव ,सरपंच मो०मकवुल अंसारी पूर्व मुखिया सुधीर कुमार सिंह, पूर्व मुखिया नकुल यादव,पूर्व मुखिया महेन्द्र यादव पूर्व ,मुखिया अर्जुन यादव, भाजपा नेता रजनीकांत मिश्रद, पूर्व मुखिया सत्यनारायण यादव, मुखिया हरिशंकर यादव, पूर्व जिला परिषद पोषण यादव ,पूर्व पंचायत समिति सुरेश शर्मा, पूर्व जिला परिषद रामचरित्र मंडल,पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सह जिला परिषद प्रतिनिधि बलराम मंडल, पूर्व मुखिया सह जदयू नेता संजय मंडल ने भी अपने कार्यकर्ताओं  के साथ उनके घर पहुंचे और परिजनों से मिलकर सांत्वना देते हुए शोक- संवेदना व्यक्त की। स्थानीय राजद विधायिका सावित्री देवी ने कहा कि उनके निधन से व्यक्तिगत क्षति हूई है। वे कर्तव्यनिष्ठ व प्रशंसनीय समाजिक कार्यकर्ता थे। भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह ने कहा कि उनके निधन से अपूर्णीय क्षति हुई है। समाज ने आज एक कर्तव्यनिष्ठा कार्यकर्ता खो दिया।

Post Top Ad -