सोनो पुलिस ने जब्त किया शराब लदी हुई पिकअप वैन - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

मंगलवार, 17 सितंबर 2019

सोनो पुलिस ने जब्त किया शराब लदी हुई पिकअप वैन


सोनो (न्यूज़ डेस्क) :-
मंगलवार की सुबह सात बजे सोनो झाझा मुख्य पथ पेनबाजन पुल के पास शराब लदी हुई पिकअप वैन गाड़ी जब्त किया। 


इस बाबत थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एक अज्ञात वाहन पैनबाजन पुल के पास मिला। अज्ञात पिकअप भान गाड़ी को सोनो थाना लाया गया।  पिक अप वैन गाड़ी की सर्चिंग करने के बाद गाड़ी के निचली तह से विदेशी शराब की आठ कार्टून मिली है। जिसमें विदेशी शराब 500एमएल की है। वहीं मौके से शराब मफिया व चालक गाड़ी को छोड़कर फरार हो गए हैं। झारखंड से नजदीक रहने के कारण शराब मफिया द्बारा इसी रास्ते से तस्करी करते हैं, लेकिन इस मामले में पुलिस भी एक्शन में दिख रही है।


थानाध्यक्ष राजेश कुमार जैसे ही सोनो थाना में योगदान दिया और बालू और शराब मफिया पर नकेल कसने मे कोई कसर नहीं छोड़ रहे। थानाध्यक्ष राजेश कुमार अपने पुलिस दलबल के साथ लगातार छापेमारी कर रहे हैं जिसमें इन्हें सफलता भी मिल रही है। शराब मफिया और बालू खनन माफिया में थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने ऐसा हड़कंप मचाया है कि माफियाओं के दर्शन दुर्लभ हो रहे हैं।
इस अभियान में एएसआई रामप्रकाश राम, एएसआई शब्वीर अहमद के आलावे सैफ बल की अपना अहम योगदान दे रहे हैं।
Input - (मदन शर्मा,सोनो)

Post Top Ad -