Breaking News

6/recent/ticker-posts

गिद्धौर में पुरस्कृत किये गए निबंध लेखन प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागी

सामाजिक संस्था मिलेनियम स्टार फाउंडेशन द्वारा हुआ था आयोजन...

न्यूज़ डेस्क | अभिषेक कुमार झा】 :-

सामाजिक संस्था मिलेनियम स्टार फाउंडेशन द्वारा निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन गिद्धौर स्थित कन्या मध्य विद्यालय में किया गया। इस प्रतियोगिता में कक्षा 6,7, एवं 8 के कुल 53 छात्राओं में भाग लिया। फाउंडेशन के मीडिया प्रभारी अभिषेक कुमार झा ने प्रतियोगिता में समन्वयक की भूमिका निभाई।


इस प्रतियोगिता में सफल हुए कुल 9 प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार से विद्यालय के प्राचार्य देवेंद्र कन्नौजिया द्वारा सम्मानित किया गया। पुरस्कार पाकर छात्राओं के चेहरे खिले नजर आए।
इसके पश्चात प्रतियोगिता में सफल संचालन को लेकर मिलेनियम स्टार फाउंडेशन की ओर से मीडिया प्रभारी अभिषेक कुमार झा ने शिक्षक दिवस के पुनीत अवसर पर प्राचार्य श्री कनोजिया को सम्मानित किया।
पुरस्कार पाने वाली छात्राओं में स्नेहा राज, प्रीति कुमारी, ईशा कुमारी, प्रियंका कुमारी, प्रगति कुमारी, शालू कुमारी, प्रिया भारती, अनुष्का कुमारी एवं राजनंदनी कुमारी का नाम शामिल है। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का संचालन मिलेनियम स्टार फाउंडेशन के पंकज कुमार ने किया।


वहीं, विद्यालय के प्राचार्य श्री कनोजिया ने संस्था के इस पहल की सराहना करते हुए संस्था को साधुवाद का पात्र बताया। प्रतियोगिता के सफल संचालन में विद्यालय की शिक्षिका सुजाता कुमारी, गिरिजा कुमारी, रीता कुमारी, रावत निर्मला इंद्रदेव, सुनीता कुमारी एवं अंशुमाला ने अपना अहम योगदान दिया।