अलीगंज : नशे में धुत बेटे ने माँ को मारी गोली, सदर अस्पताल रेफर - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

गुरुवार, 5 सितंबर 2019

अलीगंज : नशे में धुत बेटे ने माँ को मारी गोली, सदर अस्पताल रेफर


अलीगंज (चंद्रशेखर सिंह) :-
चंद्रदीप थाना क्षेत्र के अलीगंज बाजार में गुरूवार की दोपहर एक शराबी बेटे ने घर में काम कर रही अपनी माँ को देशी कट्टा से गोली मारकर घायल कर दिया, जिससे महिला लहुलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी। गोली चलने की आवाज सुन आस-पास के लोग दौड़ कर महिला को अलीगंज अस्पताल पहुंचाया, जहां स्थिति को गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने जमुई सदर अस्पताल रेफर कर दिया।


बताया जाता है कि स्व. रियाज मियाँ की 50 वर्षीय बीबी जैबुन निशा अपने घर में काम कर रही थी,तभी नशे में धुत बेटा मो. सोनु ने देशी कट्टा से गोली चला दिया, जो महिला के बाये जांघ में जा लगी। बताया जाता है कि घटना के बाद शराबी बेटा घर से भाग गया।
बता दें कि घायल महिला काफी गरीब परिवार से आती है, और अलीगंज मकतब में रसोईया के कार्य कर परिवार का भरण-पोषण करती थी।घटना की सूचना मिलते ही चंद्रदीप पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

Post Top Ad -