झाझा : वाहन जाँच से अवैध वाहन चालकों में हड़कंप, सड़क पर कम दिखे वाहन - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

बुधवार, 25 सितंबर 2019

झाझा : वाहन जाँच से अवैध वाहन चालकों में हड़कंप, सड़क पर कम दिखे वाहन

झाझा (शक्ति प्रसाद शर्मा) :
यातायात नियमो की अनदेखी बर्दाश्त नहीं कि जाएगी तथा इसका उल्लंघन करने वालो पर कार्यवाही भी की जायेगी। इसको लेकर स्थानीय पुलिस ने वरीय अधिकारियों के आदेश मिलते ही तेवर तल्ख कर दिया है। इसी के तहत मंगलवार को सोहजाना मोड़ के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसमे दर्जनों वाहनों की चेकिंग एसआई बबन सिंह के नेतृत्व में कई गई। उन्होंने बताया कि जाँच अभियान में दो पहिया एवं चार पहिया वाहन की जाँच की गई। वही एक वाहन से
बतौर जुर्माना 1000 रुपये वसुला गया। खबर आने तक उन्होंने बताया कि कई अंडर ऐज द्वारा वाहनों का परिचालन किया जा रहा है।
इस पर रोक लगाने के लिए विभाग ने ठोस कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि वाहन चेकिंग के दौरान कागजातों कि भी जाँच की जा रही है। साथ ही साथ वाहनो के डिक्की की भी जाँच की गई। उन्होंने बताया कि आगे भी ये अभियान जारी रहेगा। इधर चेकिंग अभियान के कारण अवैध वाहन परीचालकों में दिन भर हड़कंप मची रही।

Post Top Ad -