सोनो : सौहार्दपूर्ण वातावरण में मना मुहर्रम, तजिया जुलूस के साथ दिखा लहराता हुआ तिरंगा - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

मंगलवार, 10 सितंबर 2019

सोनो : सौहार्दपूर्ण वातावरण में मना मुहर्रम, तजिया जुलूस के साथ दिखा लहराता हुआ तिरंगा

सोनो (न्यूज़ डेस्क) :-
हजरत इमाम हुसैन के शहादत दिवस पर मनाए जाने वाले त्यौहार मुहर्रम प्रखंड में शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया।  प्रखंड के विभिन्न गांवों से जुलूस के साथ अखाड़े पर तजिया मिलन के लिए बड़ी धुमधाम से निकाला गया। प्रखंड में कुल 38 अखाड़े बनाये गए,  जहाँ सभी तजिया मिलन समारोह हुई। 


अखाड़े पर प्रशासन की ओर से लोगों की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम दिखा। सुरक्षा के साथ साथ लोगों के लिए पानी व अन्य सुविधा उपलब्ध कराई गई। अखाड़े पर खिलाड़ियों द्वारा पारंपरिक हथियार के साथ तरह-तरह के करतब दिखाए गए। अखाड़े के आस पास खाने पीने के लिए छोटे छोटे दुकानें भी लगाई गई। अखाड़े पर युवकों की रंग बिरंगे टोलियां काफी मनमोहक लग रहे थे। अखाड़े चरकापत्थर, बाबुडीह , पंजीया , रजौन, सोनो, पैरामटियाना, छपरडीह, हरेक गांव के खिलाड़ी रंग बिरंगे टोली में नजर आए और अपने-अपने खेल की करतब दिखाते हुए लोगों को मनोरंजित किया।  प्रखंड में पहली बार मुहर्रम पर्व के तजिया जुलूस में लहराता हुआ तिरंगा आकर्षण का केंद्र बना।


सुदूरवर्ती व नक्सल प्रभावित क्षेत्र में चरकापत्थर थानाध्यक्ष शंभू शर्मा ने अपने पुलिस दल के साथ गश्ती करते हुए नजर आए।वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी रवि जी व थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने भी क्षेत्र में गश्ती करते रहे हैं। 


पैरामटियाना अखाड़े पर सरपंच मो. मकबुल अंसारी , छपरडीह मे मुखिया नैयाज अंसारी , बाबुडीह में पूर्व प्रमुख आलमगीर अंसारी व डा. सयुद अंसारी, सरपंच प्रतिनिधि बिरजू सिंह , चरकापत्थर मे जिला परिषद उपाध्यक्ष जुवेदा खातुन, शिक्षक मो. सिराजुद्दौला , जदयू नेता मो. खुर्शीद आलम, लोजपा नेता रुस्तम अंसारी एवं काँग्रेस नेता नसरुद्दीन भारती, मो.  असलम अंसारी ने युवाओं की टोली को प्रोत्साहित किया।

Input - (मदन शर्मा, सोनो)

Post Top Ad -