जमुई : LJP के जिलाध्यक्ष को बधाई देने पहुंची आईटी सेल की टीम - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

गुरुवार, 5 सितंबर 2019

जमुई : LJP के जिलाध्यक्ष को बधाई देने पहुंची आईटी सेल की टीम


न्यूज़ डेस्क | अभिषेक कुमार झा】:-

लोक जन शक्ति पार्टी के नवनियुक्त जमुई जिलाध्यक्ष रुबेन सिंह को उनके आवास स्थान पर बधाई देने आई टी सेल की टीम पहुंची।


टीम का नेतृत्व कर रहे आई टी सेल के जिला उपाध्यक्ष मिथलेश पासवान ने सर्व प्रथम श्री सिंह को बधाई देते हुए सांसद चिराग के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे कर्मठ, योग्य एवं साफ छवि जैसे कार्यकर्ताओं के हाथ मे पार्टी की कमान सौंपे जाने पर संगठनात्मक रूप से पार्टी को मजबूती मिलेगी। उन्होंने श्री रुबेन को अपनी शुभकामनाएं देते हुए बेहतर नेतृत्व की बात कही।
इस मौके पर लोजपा के कई अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

Post Top Ad -