झाझा : दुर्गा पूजा की तैयारी जोरों पर, समिति का हुआ गठन - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

रविवार, 29 सितंबर 2019

झाझा : दुर्गा पूजा की तैयारी जोरों पर, समिति का हुआ गठन

झाझा (शक्ति प्रसाद शर्मा) Edited by - Abhishek :-
स्टेशन चौक झाझा पर दुर्गापूजा समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। समिति के कार्यकारी अध्यक्ष और समाजसेवी कृष्णा साह ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी दुर्गापूजा  बड़े हर्षउल्लास और उत्साह के साथ मनाया जायेगा।  


कृष्णा साह ने बताया कि समारोह को सफलता पूर्वक मनाने हेतु पूर्व में एक पूजा समिति की गठन भी की गई। जिसमें झाझा नप के पूर्वअध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा को पूजा समिति का अध्यक्ष चुना गया। समाजसेवी कृष्णा साह को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी। वर्षो से पूजा समान संचालक करते आ रहे जगतभूषण को संयोजक बनाया गया। मेमोशेड के रेलकर्मी मनोज कुमार पासवान को सचिव एवं मेमोशेड वरीया अभियंता संजय कुमार सिंह एवं राजेश कुमार को उपाध्यक्ष, शिक्षक संजय कुमार को कोषाध्यक्ष, प्रेम कुमार राम को सहायक सचिव का दायित्व दिया गया।
इसी दौरान राजा भाई, फागु दास, कृष्णा पासवान, महावीर प्रसाद, एवम सौरव कुमार स्वागताकांक्षी की भूमिका में नजर आएंगे। इनके अलावे समिति के गणेश प्रसाद, बृजेश पांडेय एवम राजकृष्ण तरुण भी सक्रिय रहेंगे।
समिति के संयोजक जगतभूषन ने बताया कि रेलवे के ड्राइवर बी तिवारी, एस बी कुमार, गणेश प्रसाद एवं कई रेलकर्मी के द्वारा 1980 में यह दुर्गापूजा स्थापित की गई थी। इस बार लगभग 80-85 फिट ऊँचा पंडाल बनाया जा रहा है। रौशनी की चकाचौंध से लदे पूजा पंडालों में प्रशासन भी चौकस रहेगी।

Post Top Ad -