जमुई के निवर्तमान DM डॉ. कौशल किशोर विस चुनाव के प्रेक्षक हुए नियुक्त - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शनिवार, 28 सितंबर 2019

जमुई के निवर्तमान DM डॉ. कौशल किशोर विस चुनाव के प्रेक्षक हुए नियुक्त

न्यूज़ डेस्क | अभिषेक कुमार झा】 :-

जमुई के निवर्तमान डीएम डॉ. कौशल किशोर को हरियाणा व महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए प्रेक्षक के रूप में नियुक्त किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना से उक्त आशय की जानकारी प्राप्त हुई। 
अधिसूचना के अनुसार , इस चुनाव के लिए कुल 7 आईएएस अफसरों को चयनित किया गया था। जिसमे जमुई के निवर्तमान डीएम कौशल किशोर भी शामिल थे, जो वर्तमान में स्वास्थ्य विभाग के अपर सचिव हैं।


जमुई NIC पर बाबा कोकिलचंद की गाथा एवम , साहित्य के क्षेत्र में गिद्धौरिया गजल गीत कविता के गीतकार एवं श्री ज्योतीन्द्र मिश्र की रचनाओं को स्थान देने का सराहनीय कार्य करने वाले डॉ. कौशल किशोर 04/08/2015 से 04/05/2018 तक के कार्यकाल में हर क्षेत्र के लोगऔर समाज को समानता की नजर से जनता की उम्मीदों पर खरा उतरे। बाबा कोकिलचंद विचारमंच के संयोजक चुनचुन कुमार ने इसके लिए उन्हें बधाई प्रेषित की है।


पाठकोों की जानकारी के लिए बता दें,  डॉ. कौशल किशोर के अलावे पर्यवेक्षक बनाये जाने वालों में भवन निर्माण के अपर सचिव सतीश सिंह, खेल निदेशालय के संजय सिन्हा, ग्रामीण विकास के अपर सचिव कवंल तनुज, विकास मिशन के मुख्य महाप्रबंधक संजय पंसारी, वित्त के संयुक्त सचिव सुनील यादव, तथा मुंगेर नगर निगम के नगर आयुक्त श्रीकांत शास्त्री भी सूची में नामित हैं।

Post Top Ad -