पगडंडी जमुई की हुई बैठक, नवोदित साहित्यकारों को मिलेगा मंच - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

रविवार, 15 सितंबर 2019

पगडंडी जमुई की हुई बैठक, नवोदित साहित्यकारों को मिलेगा मंच

जमुई : पगडंडी जमुई (हिंदी का साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं बौद्धिक विचार प्रकल्प) की कार्यसमिति की बैठक रविवार को समग्र भारत (न्यास) के चौहानडीह, खैरा स्थित कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता डॉ. रविश कुमार सिंह ने की। कार्यक्रम की शुरुआत सभी सदस्यों के आपसी परिचय से हुई।

कार्यसमिति के सचिव अरुण कुमार आर्य द्वारा पगडंडी पत्रिका के पुनः प्रकाशन पर बात रखी गई जिसे कार्यसमिति के सदस्यो ने सर्वसम्मति से स्वीकृत किया। साथ ही पगडंडी पत्रिका के प्रकाशन की दिशा में अग्रेतर कार्रवाई के लिए डॉ. रविश कुमार सिंह को अधिकृत किया गया। साथ ही विदुषी महिलाओं को भी पगडंडी जमुई से जोड़ने की बात प्रस्तावित की गई।

पगडंडी के संगठन सचिव सुशान्त साईं सुन्दरम के प्रस्ताव को सहर्ष स्वीकार करते हुए यह निर्णय भी हुआ कि नवोदित साहित्यकारों को वर्षांत तक एक कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें मंच प्रदान किया जाए और प्रोत्साहित किया जाए। साथ ही हिंदी पखवाड़ा एवं दिनकर जयंती के अवसर पर 23 सितम्बर को जिला मुख्यालय में एक भव्य कवि गोष्ठी का आयोजन होना सुनिश्चित हुआ।

बैठक में विशेष रूप से भाग ले रहे पगडंडी के मार्गदर्शक मंडल के सदस्य संदीप कुमार आचार्य ने कार्यसमिति को टास्क देते हुए कहा कि प्रतिदिन कम से कम आधा घंटा साहित्य अध्ययन के लिए दें। उनके इस मार्गदर्शन को स्वीकार कर सभी ने अपनी प्रतिबद्धता दुहराई।

इस बैठक में पगडंडी के मार्गदर्शक सदस्य संदीप कुमार आचार्य, कार्यसमिति के उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, सचिव अरुण कुमार आर्य, मीडिया प्रवक्ता रोहित कुमार, संगठन सचिव सुशान्त साईं सुन्दरम, सदस्य सुनील कुमार मिश्र, मनीष नंदन एवं ब्रजेश भारती ने मुख्य रूप से हिस्सा लिया।

Post Top Ad -